समाचार

रेजिडेंट डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

भीलवाड़ा. बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मंगलवार को भीलवाड़़ा में समस्त रेजिडेंट डॉक्टर्स ने महात्मा गांधी अस्पताल से कैंडल मार्च निकाला।
less than 1 minute read
Aug 14, 2024
Feature image

भीलवाड़ा. बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मंगलवार को भीलवाड़़ा में समस्त रेजिडेंट डॉक्टर्स ने महात्मा गांधी अस्पताल से कैंडल मार्च निकाला। आरडीए भीलवाड़ा के अध्यक्ष् अनिल मिश्रा ने बताया कि एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ की मौजूदगी में कैंडल मार्च मुख्य मार्ग से होता हुआ सूचना केन्द्र पहुंच सम्पन्न हुआ। सूचना केन्द्र पर मौन रखा गया। कैंडल मार्च में रेजिडेंट डॉक्टर्स के अलावा इंटर्न, फाइनल यूजी स्टूडेंट व अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।

Updated on:
14 Aug 2024 07:58 pm
Published on:
14 Aug 2024 07:58 pm