समाचार

शहडोल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही आगे, डेढ़ लाख से अधिक हुई लीड

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

less than 1 minute read
Jun 04, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
शहडोल.
शहडोल संसदीय सीट के लिए चल रही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी लगभग डेढ लाख वोट से आगे चल रही है। संसदीय सीट की आठ विधानसभा की मतगणना 4 जिला मुख्यालयों मे सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई है। मतगणना के शुरुआती रुझान ही भाजपा के पक्ष मे नजर आए है। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। सातवें राउंड के परिणाम के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। भाजपा व कांग्रेस के बीच का लगभग डेढ लाख का अंतर भाजपा की बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहा है। अभी तक के परिणाम की बात की जाए तो भाजपा से हिमाद्री सिंह ने 254497 मत व कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने 113432 मत प्राप्त किया है। मतगणना के इस परिणाम को लेकर भाजपा प्रत्याशियों में उत्साह देखने मिल रहा है।
शहडोल लोकसभा सीट सातवा राउंड
विधानसभा- हिमाद्री--- फुंदेलाल
बीजेपी कांग्रेस
अनूपपुर- 4662 - 2900
कोतमा। - 4615- 1782
पुष्पराजगढ़ - 2057 -3063
जैतपुर - 4613 - 2943
जयसिंहनगर - 5172 - 2541
बांधवगढ़ - 4636 - 1766
मानपुर - 4174 - 1069
बडवारा - 5035-1684
कुल - 35164 -17748
कुल योग - 254497-113432

Published on:
04 Jun 2024 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर