समाचार

मंडी में धनिया-सरसों की बंपर आवक, दबाव बढ़ने पर गेट बंद

Mar 09, 2026

नगर की विशिष्ठ श्रेणी की धनिया मंडी में आवक का प्रेशर बढ़ने से सोमवार को मंडी गेट बंद करने पड़े। यार्ड में इस दिन करीब 47 हजार बोरी जिन्स की कुल आवक थी। जिसमें सर्वाधिक 20 हजार बोरी धनिया, 20 हजार बोरी सरसों व अन्य जिन्स दो हजार बोरी थी। आवक बढ़ने के बावजूद धनिया जिन्स खरीद के प्रति व्यापारियों में रुझान देखने को मिला। इस सीजन में पहली बार लंच के बाद तक धनिया की नीलामी हुई। धनिया के भावों में आवक बढ़ने का असर भी देखने को मिला। शुरुआत में 200 से 300 रुपए क्विंटल धनिया के भाव मंदे रहे। नीलामी के आखिरी में इसमें सुधार हुआ। मंदी फिर भी एवरेज धनिया में 200 रुपए व ग्रीन धनिया में 300 से 400 रुपए क्विंटल दर्ज की गई।

एमपी के बाद हाड़ौती से आवक

मंडी में सामान्यत मध्यप्रदेश से धनिया की आवक हो रही थी। इसमें अब कोटा जिला व झालावाड़ जिले की आवक भी शामिल हो गई है। झालावाड जिले में बकानी, माचलपुर तक का धनिया आने लगा है।

क्यों बढ़ी आवक

मंडी में शनिवार को 15 हजार बोरी धनिया आया था। शनिवार शाम व रविवार को दिन रात जिन्स की आवक यहां होने से जब मंडी हाऊस फुल जैसे हालात बनने लगे तो जिन्स से भरे हुए वाहनों को मंडी प्रशासन ने अंदर आने से रोका। ऐसे वाहनों को बाद में साबु मैदान में खड़ा करवाया गया। जिन्स से भरे इन वाहनों को रात के समय मंडी यार्ड में जिन्स खाली करने की जगह मिली।

क्या रहे धनिया के भाव

धनिया नया गिला 800 से 9000, 3 से 4 किलो बोरी घट वाले 9100 से 10000, बादामी हल्का डेमेज और ड्राई 8700 से 9100, बादामी ड्राई 9200 से 9600, ईगल ड्राई 9900 से 10400, स्कूटर ड्राई 10500 से 10900 रंगदार 11000 से 12000, बेस्ट रंगदार 12500 से 14500, पुराना चालू 8700 से 9200, पुराना बेस्ट 9300 से 9600 रुपए क्विंटल बिका।

Updated on:
09 Mar 2026 06:44 pm
Published on:
09 Mar 2026 06:44 pm