समाचार

ऑनलाइन गेमिंग में निवेश का झांसा, कारोबारी की पत्नी से 60 लाख की ठगी

ग्वालियर। ऑनलाइन गेमिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने बर्तन कारोबारी की पत्नी से करीब 60 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने मोबाइल लिंक और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए महिला को निवेश के लिए फंसाया और शुरुआती मुनाफा देकर भरोसा जीतने के बाद तीन महीने में बड़ी रकम ऐंठ ली।

less than 1 minute read

सराफा बाजार की कसेरा ओली निवासी आकांक्षा (30) पत्नी पीयूष उर्फ गोलू मित्तल से यह ठगी हुई है। पीयूष मित्तल पेशे से बर्तन कारोबारी हैं। पीड़िता के अनुसार 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर A Game Club डॉट कॉम का लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला और उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें करीब डेढ़ लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े हुए थे। ग्रुप देखकर उन्हें भरोसा हो गया।

शुरुआती मुनाफे से जीता भरोसा

आकांक्षा ने बताया कि पहले उन्हें 10 हजार रुपए निवेश करने थे, लेकिन गलती से उन्होंने एक लाख रुपए जमा कर दिए। जब पैसा वापस मांगने पर ठगों ने भरोसा दिलाया कि रकम सुरक्षित है और सात दिन में लौट जाएगी। इसके बाद टॉस्क के बदले 50 हजार रुपए और जमा कराए गए। बदले में उन्हें 1.20 लाख रुपए मुनाफा सहित वापस मिले, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया।

इसके बाद ठगों के बताए खातों में लगातार रकम जमा कराई गई। जब उन्होंने पूरी रकम वापस मांगी तो ठगों ने साफ इनकार कर दिया और संपर्क भी बंद कर दिया।

खातों के आधार पर ठगों की तलाश

कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि ठगों ने जिन बैंक खातों में पैसा मंगाया है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
27 Jan 2026 07:13 pm
Published on:
27 Jan 2026 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर