16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन-ब-दिन चढ़ रहा शहर का पारा, दो दिनों के अंतराल में 6 डिग्री चढ़ा

स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली अनुभव की जा रही है। कुछ दिन पहले तक अच्छी खासी सर्दी अब बहुत पीछे छूट गई है। चालू फरवरी माह के पहले पखवाड़े में ही एकदम से गर्मी ने दस्तक दे दी है। विशेषकर दिन के समय सूरज के तेज ताप के आगे सर्दी की हल्की-सी झलक भी ठहर नहीं पा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.042888; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0094,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 141.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;

स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली अनुभव की जा रही है। कुछ दिन पहले तक अच्छी खासी सर्दी अब बहुत पीछे छूट गई है। चालू फरवरी माह के पहले पखवाड़े में ही एकदम से गर्मी ने दस्तक दे दी है। विशेषकर दिन के समय सूरज के तेज ताप के आगे सर्दी की हल्की-सी झलक भी ठहर नहीं पा रही है।

पारा प्रतिदिन चढ़ान की ओर है। मौसम विभाग ने रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले शनिवार को 32.6 डिग्री था। उससे पहले शुक्रवार को 31.0 डिग्री, जबकि गत गुरुवार को यह 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह से महज दो दिनों के अंतराल में अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का रुख है। बीती रात यह 14.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो गत 12 फरवरी को 12.2 डिग्री मापा गया था।