
teen girl body found simaria village crime investigation
mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिमरिया गांव में रविवार को एक युवती का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव एक खेत की मेड़ पर मिला है। उसका चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत किया गया है जिससे शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाकर मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
सिमरिया गांव में नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर एक खेत की मेड़ पर जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है और उसकी पहचान न हो सके इस कारण चेहरे को भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि एक मिसिंग लड़की की शिकायत हमारे पास है। उस लड़की की उम्र 17 साल की है। संभावना है कि ये वही लड़की है। कंप्लेंट करने वाले परिजनों को बुलाया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती आसपास के गांवों की नहीं है। इससे आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। एफएसएल और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है।
Published on:
15 Feb 2026 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
