समाचार

सीएम ने पूछा कौन दिल से काम कर रहा, किसके पास वोट

मुख्यमंत्री ने चुनाव को लेकर करीब पांच घंटे अलग-अलग समूहों में और वन टू वन फीडबैक लिया

less than 1 minute read
Nov 07, 2024
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूछा कि उप चुनाव में कौन कितना काम कर रहा है, कौन दिल से लगा है और कौन ​भितरघात कर रहा है ? उन्होंने यह भी जाना कि इन चुनावों में किस समाज के कितने वोट पार्टी के प्रत्या​शियों के मिलेंगे। शर्मा सलूम्बर और चौरासी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार शाम को यहां डबोक में गैर राजनीतिक संगठनों के पदा​धिकारियों से संवाद कर रहे थे।

इस संवाद के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा सामाजिक कार्यकर्ताओं को यहां डबोक िस्थत एक रिसोर्ट में बुलाया गया था। जहां मुख्यमंत्री ने उनसे चुनाव को लेकर करीब पांच घंटे अलग-अलग समूहों में और वन टू वन फीडबैक लिया। इस पूरे आयोजन से मीडिया को दूर रखा गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर 1.30 डबोक पहुंचना था। लेकिन वे शाम करीब 5 बजे वायुयान से यहां महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां से वे पास ही िस्थत रिसोर्ट में पहुंचे। जहां बंद हॉल में रात 9.30 बजे तक समाजों और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मंत्रणा की। चर्चा के बाद वे वापस जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस बैठक की जिम्मेदारी दोनों जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपी गई थी। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और यहां तक कि विधायकों को भी इससे दूर रखा गया। दोनों विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ सौ लोग बैठक में शामिल रहे। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहां समाज संगठनों से क्षेत्रीय समस्याओं पर बात की। विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयलाल डांगी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान व शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली इस दौरान मौजूद रहे।

Published on:
07 Nov 2024 11:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर