Congress party held a protestनरसिंहपुर. शुक्रवार की दोपहर किसानों की समस्याओं और गन्ना, धान, मक्का के दामों में वृद्धि की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन सभा की। यहां से कांग्रेसजन रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जगह-जगह बेरीकेड लगाए […]
Congress party held a protestनरसिंहपुर. शुक्रवार की दोपहर किसानों की समस्याओं और गन्ना, धान, मक्का के दामों में वृद्धि की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन सभा की। यहां से कांग्रेसजन रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जगह-जगह बेरीकेड लगाए गए लेकिन प्रदर्शनकारी उन्हें हटाते हुए आगे बढ़े तो उन्हें रोकने पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। डिप्टी कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए साथ ही धान के दाम बढ़ाए जाएं, मक्का समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, खाद की कालाबाजारी रोकी जाए।
जिले से दो कैबिनेट मंत्री फिर भी किसान परेशान
धरना सभा में कांग्रेस अध्यक्ष व गाडरवारा की पूर्व विधायक सुनीता पटेल ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि जिले से दो कैबिनेट मंत्री है लेकिन किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। भोपाल से आए प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने कहा कि नरसिंहपुर जिले से लेकर पूरे प्रदेश में किसान भारी समस्या से जूझ रहा है और कुछ किसान संगठन सरकार की दलाली कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसानों का लगातार शोषण करा रही है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसान भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल ने कहा कि जिले के हर विभाग में भ्रष्टाचार मचा हुआ है। धरना सभा को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ. संजीव चांदोरकर, छोटे भैया राजा कौरव , दिग्विजय सिंह, मोना कौरव, कंछेदी पटेल, आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन नीलेश जाट एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू ने किया।