समाचार

बावरी समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह: 150 से अधिक समाज की प्रतिभाओं किया सम्मान

-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटियां गोद लेकर की मदद

2 min read
  • श्रीगंगानगर.समाज की जागृति व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह नई धानमंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में रविवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता संस्था के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बावरी ने की। इसमें बावरी समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संस्था ने नवाचार करते हुए बोर्ड की परीक्षा में टॉप पर रही कक्षा दसवीं की बेटी गुजरी व 12 वीं की रजनी को मंच पर अतिथि बनाकर स्थान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अति?थि संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बलदेव सिंह चौहान ने समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ाना चाहिए।

समाज की जागृति के लिए एकजुटता का आह्वान

  • कार्यक्रम के विशिष्ट अति?थि संस्था के संरक्षक पन्नालाल भाटी,डॉ.बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलवंत सिंह चौहान,प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रामदेवी बावरी,संस्था की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरोज पंवार,अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष लालचंद धांधल,पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर गुरमीत सिंह,रामकुमार राठौड़ व हंसराज पंवार,डॉ.चरणजीत सिंह,राकेश भाटी,चिरंजी लाल ने कहा कि समाज की जागृति व एकता के लिए हम सबको पॉजिटिच सोच के साथ आगे बढऩा होगा। मास्टर आत्म प्रकाश ने कहा कि शिक्षा से सही समाज आगे बढ़ेगा। हनुमानगढ़ जिले में 11 अगस्त,अनूपगढ़ जिले में 18 अगस्त व बीकानेर जिले के खाजूवाला तहसील में एक सितंबर 2024 को जिला स्तरीय बावरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।

इन बेटियों को गोद लेकर किया सम्मान

  • बेटियां छू रही आसमां मुहिम के तहत श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,अनूपगढ़ व बीकानेर जिले में 40 बेटियों को गोद लेने के लिए चयन कर लिया है। संस्था के प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान ने बताया कि संस्था ने श्रीगंगानगर के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में श्रीगंगानगर ब्लॉक से निर्मला रानी व मुकेश कुमारी,पदमपुर ब्लॉक से कविता व मनीषा,सूरतगढ़ ब्लॉक से गुजरी व सादुलशहर ब्लॉक से सीमा रानी का चयन कर गोद लिया है। एक बार इन बेटियों को बैग,बुक व अन्य सामग्री दी गई। कार्यक्रम में डॉ.बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलवंत सिंह चौहान का राजस्थानी साफा व स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया।

इन प्रतिभाओं का किया सम्मान

  • समारोह में कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक,नीट,जेईई एडवांस्ड,स्टेट व नेशनल स्तर पर खेले खिलाड़ी,नए कर्मचारी और अधिकारियों सहित 150 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्या?र्थियों को एक-एक पौधा दिया गया। बाबा साहेब की बुक व स्मृति चिन्ह और संस्था का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मण भाटी व प्राध्यापक राजेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में सार्दुल सिंह की टीम की ओर से शहीद भगत सिंह कोरियाग्राफी ग्रुप की ओर से शानदार कार्यक्रम पेश कर भाव विभोर किया।

कार्यक्रम में इनकी भी भागीदारी रही

  • प्रदेश संगठन मंत्री पूर्णराम राठौड़,जिला उपाध्यक्ष देशराज भाटी करणपुर,प्रधानाचार्य मुरलीधर व जिला उप सचिव बुधराम पंवार सूरतगड़,सुरेंद्र कुमार बावरी श्रीगंगानगर,सादुलशहर तहसील अध्यक्ष पतराम बावरी,सचिव संदीप सिंह,किरणाल सिंह,महिला विंग की तहसील अध्यक्ष मुख्त्यार कौर,सूरतगढ़,तहसील अध्यक्ष अनिल भाटी व अनिल राठौड़,हनुमानगढ़ तहसील अध्यक्ष विजय भाटी,पीलीबंगा तहसील अध्यक्ष सदासुख बावरी,श्रीविजयनगर तहसील अध्यक्ष सौदागर सिंह,अनूपगढ़ जिला उपाध्यक्ष भैराराम,श्रीकरणपुर तहसील उपाध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार,पदमपुर तहसील सचिव बीरबलराम चौहान,घड़साना के तहसील उपाध्यक्ष रामकिशन बावरी व मिश्री लाल,रायसिंहनगर से कृष्णादेवी,एक एच से बलवंत राम,ओडक़ी से ईमींचद पंवार व जगदीश पंवार आदि शामिल हुए।
Published on:
05 Aug 2024 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर