समाचार

दशहरा कल : उत्सव में होंगी झांकियां और नृत्य नाटिका मंचन और सजेगी रंगोली

राजकीय स्टेडियम में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि परंपरागत पुतला दहन और आतिशबाजी के साथ इस बार कई नवाचार भी देखने को मिलेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2025, 1:15 PM IST
Feature image

दशहरा 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। नगरपरिषद की ओर से गुरुवार को राजकीय स्टेडियम में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि परंपरागत पुतला दहन और आतिशबाजी के साथ इस बार कई नवाचार भी देखने को मिलेंगे।

रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार

इस बार रावण का पुतला 40 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले &8-&8 फीट ऊंचे होंगे। हालांकि पुतला बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि रावण करीब 70 फीट और बाकी दोनों पुतले 50-50 फीट तक खड़े होंगे। इसके चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रावण के मुखौटे में 10 सिर लगाए जाएंगे।

भगवान राम का तीर और धधकते पुतले

परंपरा के अनुसार भगवान राम मंच पर से तीर चलाएंगे, जो सीधे रावण की नाभि में लगेगा। इसके साथ ही तीनों पुतले धधक उठेंगे और आसमान को रंगीन आतिशबाजी से सजाया जाएगा।

पहली बार नृत्य नाटिका और प्रदर्शनी

दशहरा उत्सव सिर्फ रावण दहन तक सीमित नहीं रहेगा। स्टेडियम में भक्ति गीतों पर एक घंटे की नृत्य नाटिका मंचित होगी। रंगोली प्रतियोगिता और वेस्ट मटेरियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

बजट और आतिशबाजी

नगरपरिषद के अनुसार तीनों पुतलों की तैयारी पर करीब 6 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं 1 लाख 80 हजार रुपए आतिशबाजी के लिए रखे गए हैं। पूरा आयोजन 7 लाख 80 हजार रुपए के बजट में होगा।

Updated on:
1 Oct 2025, 1:15 PM IST
Published on: