7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना नक्शा पास काट रहे थे प्लॉट, बीडीए ने चला दिया बुलडोजर, सड़क-बाउंड्री समेत निर्माण जमींदोज

होली का पर्व समाप्त होते ही बीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ फिर सख्ती शुरू कर दी। शनिवार को प्रवर्तन टीम ने फतेहगंज पश्चिमी में बिना स्वीकृति करीब 7000 वर्गमीटर में की जा रही प्लॉटिंग, सड़क और बाउंड्री निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी का निर्माण ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। होली का पर्व समाप्त होते ही बीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ फिर सख्ती शुरू कर दी। शनिवार को प्रवर्तन टीम ने फतेहगंज पश्चिमी में बिना स्वीकृति करीब 7000 वर्गमीटर में की जा रही प्लॉटिंग, सड़क और बाउंड्री निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी का निर्माण ध्वस्त कर दिया।

बिना स्वीकृति काटे जा रहे थे प्लॉट, बन रही थीं सड़कें

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल में शेखावत द्वारा करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भूखंडों का चिन्हांकन कर प्लॉट काटे जा रहे थे। साथ ही कॉलोनी में सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर बीडीए की टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें पूरा निर्माण अवैध पाया गया। कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार और प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर चलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया।

बिना अनुमति प्लॉटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

बरेली उपाध्यक्ष ने साफ चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण ध्वस्तीकरण समेत कानूनी कार्रवाई करेगा। बीडीए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट को खरीदने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें। बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों में निवेश करने वाले लोगों को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।