समाचार

अनोखे ढंग से पेड़ लगाने का संदेश, भजन गाते हुए सड़कों पर निकली महिलाएं, देखें Video

ek ped maa ke naam : 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शहर के हजीरा चौराहे से महिलाओं ने भजन गाते हुए जागरूकता रैली निकाली। लोगों को पेड़ लगाने का दिया संदेश। आईएसबीटी मैदान में किया पौधारोपण।

less than 1 minute read

ek ped maa ke naam campaign :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर शहरवासियों द्वारा पौधारोपण किया गया है। इस दौरान लोगों में पेड़ लगाने अनोखे ढंग से जागरूकता संदेश दिया गया है। शहर के हजीरा चौराहे से शुरु हुई इस जागरूकता रैली का समापन शहर के ही आईएसबीटी मैदान में पौधरोपण के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग जागरूकता रैली में शामिल हुए।

हजीरा चौराहे से शुरु हुई 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रैली में वैसे तो शहरवासियों ने अपने अपने ढंग से लोगों को हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूकता लाने के कई संदेश दिए, लेकिन इस रैली में आकर्षण का मुख्य केंद्र वो महिलाएं रहीं, जो हाथों पर पौदे लिए भजन गाते हुए जा रही थीं। ये महिलाएं बीच बीच में लोगों के पेड़ों की कद्र मेहसूस कराने के जागरूकता संदेश भी दे रही थीं। अब इन महिलाओं के भजन गाते हुए कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा में हैं।

अनोखे अंदाज में पेड़ लगाने का संदेश

वहीं, रैली में शामिल सभी लोग हाथों में या तो पौधे लिए थे या तख्ती लिए थे, जिसमें अलग अलग स्लोगन लिखे थे। एक तख्ती पर लिखा था- ' 5 से 6 बाल्टी से नहां लोगे, लेकिन 2 बाल्टी पानी पेड़ों में नहीं डालोगे, फिर कहोगे- गर्मी बहुत है'। किसी बेनर पर लिखा था- 'एक पेड़ 100 पुत्रों के समान है' तो कहीं लिखा था- 'पेड़ लगाए प्रकृति को बचाए।' बता दें कि, ये रैली एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में निकाली गई। इसे जनकल्याण समिति द्वारा जन सहयोग से निकाला गया।

Updated on:
05 Jul 2024 03:13 pm
Published on:
05 Jul 2024 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर