6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 माह से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर ESIC मेडिकल कॉलेज के FMG डॉक्टर हड़ताल पर

ESIC मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अलवर में कार्यरत FMG (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) डॉक्टरों ने पिछले सात महीनों से स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने के विरोध में हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन (फोटो - पत्रिका)

ESIC मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अलवर में कार्यरत FMG (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) डॉक्टरों ने पिछले सात महीनों से स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने के विरोध में हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से उनके बकाया स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे गंभीर आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

FMG डॉक्टरों ने बताया कि वे 24 से 28 घंटे की लंबी शिफ्ट में काम कर रहे हैं और इमरजेंसी, वार्ड व मरीजों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों का लगातार बढ़ता दबाव होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने कर्तव्यों से पीछे हटने का प्रयास नहीं किया, लेकिन स्टाइपेंड में हो रही लगातार देरी ने उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है।


डॉक्टरों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक चैनलों के माध्यम से उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। FMG डॉक्टरों ने मांग की है कि सात माह का बकाया स्टाइपेंड तुरंत जारी किया जाए, भविष्य में समय पर भुगतान का आश्वासन दिया जाए और इस संबंध में प्रशासन लिखित पुष्टि दे। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे मरीजों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अपने श्रम का उचित और समय पर भुगतान भी उनका अधिकार है।