6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलोनियों के पानी से क्षतिग्रस्त हो रहा किशनगढ़ बास-भिवाड़ी-करौली हाईवे, राहगीर परेशान

किशनगढ़ बास-भिवाड़ी-करौली हाईवे मार्ग पर बनी कॉलोनियों से निकलने वाला पानी अब सड़क के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

किशनगढ़ बास-भिवाड़ी-करौली हाईवे मार्ग पर बनी कॉलोनियों से निकलने वाला पानी अब सड़क के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर विकसित कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सीधे हाईवे मार्ग पर छोड़ा जा रहा है। इसके चलते सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार पानी बहने से सड़क की सतह कमजोर हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन और गड्ढों के कारण वाहन संतुलन बिगड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी उछलकर राहगीरों और आसपास से गुजरने वालों पर गिर रहा है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने हाईवे पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।