समाचार

मानव रक्त की एक-एक बूंद अमृत के समान : गुंडूराव

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने वाकाथन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानव रक्त की एक-एक बूंद अमृत के समान है। रक्तदान करने का हमारा एक जिम्मेदाराना कार्य किसी और के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

less than 1 minute read
Jun 15, 2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने World Blood Donor Day के अवसर पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय के सामने से कंठीरवा स्टेडियम तक जागरूकता वाकाथन का आयोजन किया।

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने वाकाथन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानव रक्त की एक-एक बूंद अमृत के समान है। रक्तदान करने का हमारा एक जिम्मेदाराना कार्य किसी और के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में India में रक्त की आपूर्ति आवश्यकता से कम है। इसके समाधान के रूप में हम सभी को स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान करना होगा। हम सब को मिलकर रक्तदान के महत्व के बारे में सभी को जागरूक करने और इस महान दान के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

Blood Donation एक उत्कृष्ट समाज सेवा है। हमारे शरीर में बहने वाला खून दूसरे की जान बचाने की ताकत रखता है। जरूरतमंदों को रक्तदान कर जीवन बचाना हर किसी का कर्तव्य है। विभिन्न संगठनों, अस्पतालों, क्लबों के प्रतिनिधियों सहित कई कॉलेजों के छात्रों ने बड़ी संख्या में इस वाकाथन में हिस्सा लिया।

Published on:
15 Jun 2024 12:48 pm
Also Read
View All