समाचार

प्रदेश के युवा को मिलेगा स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए पहली बार वैश्‍विक मंच

इस बार विश्वस्तर की मेजबानी के लिए जयपुर को चुना गया है। इस बार टाई ग्लोबल समिट 2025 का आयोजन जयपुर में होगा। टाई ग्लोबल समिट के दसवें संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी टाई राजस्‍थान को मिली है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2024, 9:50 PM IST
TIE Global Summit 2025

जयपुर। इस बार विश्वस्तर की मेजबानी के लिए जयपुर को चुना गया है। इस बार टाई ग्लोबल समिट 2025 का आयोजन जयपुर में होगा। टाई ग्लोबल समिट के दसवें संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी टाई राजस्‍थान को मिली है। टाई राजस्‍थान की टीम ग्लोबल समिट की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टाई कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

टाई राजस्‍थान की प्रेसिडेंट डॉ. शीनू झंवर ने बताया कि टाई ग्लोबल समिट की पहचान विश्‍व पटल पर उद्यमियों का ओलंपिक के तौर पर है। इसके माध्यम से दुनिया में भविष्‍य के लिए उद्यमशीलता को आकार दिया जाता है। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म है, जहां औद्योगिक विकास के लिए आइडिया और इनोवेशन को एक- दूसरे के साथ साझा किया जाता है। अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्‍थान को मिलना गर्व की बात है। इसका बड़ा लाभ राजस्‍थान के स्टार्टअप को मिलने वाला है, जो अपनी राजधानी में ही दुनियाभर की शीर्ष इंडस्‍ट्री और इन्‍वेस्‍टर्स के साथ अपने आइडिया और इनोवेशन को साझा कर सकेंगे।

दुनिया भर से 500 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल

जयपुर में आयोजन के साथ टाई ग्लोबल समिट दुनियाभर के उद्योगपतियों, इन्‍वेस्‍टर्स और पॉलिसी मेकर्स के लिए यादगार रहेगा। अभी से इसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। समिट में मीडियाटेक, क्लाउड, डेटा सेंटर, एग्रोटेक, इएसजी सेक्टर पर फोकस होगा। इस समिट के माध्‍यम से इन सभी क्षेत्रों में राजस्‍थान तेजी से आगे बढ़ सकता है। इसमें दुनिया भर से 500 से अधिक एंजल्स, वीसी और हजारों स्टार्टअप पिच, मेंटर और उनके साथ नेटवर्क बनाने के लिए जयपुर आएंगे। विश्‍व स्‍तर के विशेषज्ञों के साथ यह आयोजन राजस्थान में स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

गौरतलब है कि स्‍टार्टअप प्रोत्‍साहन के लिए यह विश्व का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित आयोजन है। इसमें दुनियाभर के हजारों उद्यमी, निवेशक, बिजनेस लीडर, कॉर्पोरेट, नीति निर्माता, सरकार के प्रतिनिधि एक मंच पर साथ होंगे। अभी तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, दुबई, सिंगापुर में इसका आयोजन किया गया है। टाई ग्लोबल समिट - 2024 का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक बेंगलूरू में होगा। इसके बाद अगले साल जयपुर इसकी मेजबानी करेगा।

Updated on:
14 Sep 2024, 9:50 PM IST
Published on: