The gates were closed
मंडी से हजारों क्विंटल अनाज का उठाव रूका, शहर में बढ़ा यातायात का दबाब
railway gateनरसिंहपुर. ओवरब्रिज निर्माण के लिए बुधवार की सुबह से बंद हुए रेलवे फ ाटक क्रमांक 278 के कारण पहले दिन ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। यह फाटक 21 नवंबर की रात 11 बजे तक बंद रहने से स्थितियां और भी बिगडऩे के आसार बन रहे हैं। फाटक बंद रहने से मंडी से हजारों क्विंटल अनाज का उठाव रूक गया है। यातायात का दबाब शहर की अंदरूनी सडक़ों समेत वैकल्पिक रास्तों पर बढऩे से आवागमन कठिन होने लगा है।
फ ाटक पर ओवरब्रिज की गार्डर लांचिंग हो रही है। निर्माण कार्य में तेजी लाने फ ाटक को लगातार बंद रखा जा रहा है, लेकिन शहर में प्रवेश और निकास के लिए उत्पन्न हुई आवाजाही की समस्या के निदान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। इसका सीधा असर आम लोगों, किसानों, व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है। फ ाटक बंद होने के पहले दिन ही शहर का पूरा यातायात विपतपुरा अंडरब्रिज की ओर डायवर्ट कर दिया गया। स्थिति यह रही कि इसी तंग मार्ग से गन्ने से भरी ट्रॉलियां, यात्री बसें, हल्के वाहन और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही दिनभर होती रही। बढ़ते दबाव के कारण यहां कई बार जाम जैसी स्थिति बनी। जिससे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सुबह और शाम व्यस्त घंटों में ये स्थिति अधिक गंभीर रही।
मंडी में फ ंसा हजारों क्विंटल मक्का, जगह कम पडऩे लगी
रेलवे फ ाटक बंद होने का सबसे बड़ा असर कृषि उपज मंडी पर दिखाई दे रहा है। इन दिनों मक्का की रिकॉर्ड आवक जारी है। पिछले सप्ताह से जारी खरीदी में व्यापारियों द्वारा खरीदी गई उपज शेडों और फ र्श पर भंडारित की जा रही है। लगातार हो रही बंपर आवक के चलते मंडी परिसर में जगह कम पडऩे लगी है।स्थिति तब और गंभीर हो गई जब फ ाटक बंद होने से मालवाहक ट्रकों की मंडी तक आवाजाही ठप हो गई। ट्रक मंडी परिसर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण हजारों क्विंटल मक्का मंडी में ही फं सा पड़ा है। व्यापारी खरीदी तो कर रहे हैं, लेकिन माल को बाहर ले जाने का रास्ता बंद होने से स्टॉक लगातार बढ़ रहा है। मंडी प्रशासन और व्यापारी वर्ग का कहना है कि यदि दो दिनों तक ट्रकों की आवाजाही बहाल नहीं होती, तो स्टॉक और भी बढ़ जाएगा और मंडी परिसर में जगह की भारी कमी पैदा हो जाएगी। इसी वजह से अगले दो दिनों तक मक्का की नीलामी प्रक्रिया को अस्थगित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बुधवार देर शाम तक मंडी प्रशासन और व्यापारियों के बीच इस विषय पर चर्चा चलती रही।
वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा दबाव
फ ाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों के पास मुख्य विकल्प विपतपुरा अंडरब्रिज का ही है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण मार्गों का उपयोग भी वाहन चालक कर रहे हैं, लेकिन वहां सडक़ की स्थिति कमजोर होने से बड़े वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे रास्तों पर अचानक वाहनों की बढ़ती संख्या से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
लोगों में नाराजगी, समाधान की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फ ाटक बंद करना मजबूरी हो सकता है, लेकिन यातायात प्रबंधन पर प्रभावी व्यवस्था न होना परेशानी का मुख्य कारण है। शहर में प्रवेश के लिए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग विकसित करने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और ट्रैफि क को नियंत्रित तरीके से चलाने जैसी व्यवस्थाएं समय रहते लागू नहीं की गईं। प्रशासन अब अगले दो दिनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि ट्रैफि क और मंडी की व्यवस्था नियंत्रण में रखी जा सके।
वर्जन
मंडी में वर्तमान में लगभग 30 हजार क्विंटल मक्के की उपज रखी है। रेलवे फाटक बंद रहने से मालवाहक मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से परिवहन का कार्य अटक गया है। मंडी में जगह की कमी को देखते हुए अनाज व्यापारियों ने गुरूवार और शुक्रवार को अनाज की नीलामी कार्य स्थगित रखने की सूचना मंडी प्रशासन को दी है। हालांकि गुरूवार को मंडी में लगने वाला गुड़ बाजार यथावत लगेगा।