
IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित कोकाकोला प्रालि समूह की नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री में छापामारा। यह कार्रवाई दिल्ली की 6 सदस्यीय टीम द्वारा मंगलवार को बिलासपुर के साथ देशभर की निर्माण इकाईयों में गई है। तलाशी के दौरान पेय पदार्थों की निर्माण लागत, स्टाॅक, लेनदेन, आय-व्यय और जमा कराए जा रहे टैक्स की फाइल जांच के दायरे में लिया गया है। साथ ही कम्प्यूटर, लैपटॉप लाभांश और डिजिटल रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।
बताया जाता है कि प्राथमिक जांच के दौरान आय से अधिक संपत्तियों और टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं। इसके संबंध में दिल्ली स्थित आयकर मुख्यालय को जानकारी भेजी गई है। बता दें कि अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा द कोकाकोला का निर्माण किया जाता है। जिसके फ्रेंचाइजी के बोटलिंग प्लांट देशभर के विभिन्न शहरों में स्थापित किए गए है। जिसका संचालन भारत में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) द्वारा किया जाता है।
जांच में मिली गड़बड़ी
तलाशी के दौरान आय को छिपाने सहित कच्चे में लेनदेन करने के दस्तावेज मिले है। उक्त सभी की जांच करने के साथ ही डिजीटल डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और आय से जुड़े दस्तावेजों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। वहीं सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है।
Updated on:
18 Feb 2026 12:57 am
Published on:
18 Feb 2026 12:57 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
