17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: चलती ई-स्कूटी बनी आग का गोला, सड़क पर मची अफरा-तफरी, व्यापारी की बाल-बाल बची जान

एसएसबी रोड पर मंगलवार शाम एक ई-स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पीछे से धुआं और चिंगारियां निकलती देख राहगीरों ने आवाज लगाकर स्कूटी चला रहे युवक को सावधान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Scooter fire

जलती हुई ई-स्कूटी (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। एसएसबी रोड पर मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सतर्कता और समय पर दी गई चेतावनी से चालक युवक की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार चक 3 ई, छोटी गली नंबर 8 निवासी राजेश ग्रोवर होलसेल मार्केट से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मीरा चौक से एसएसबी रोड की ओर पहुंचे, स्कूटी के पिछले हिस्से से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।

बगल से गुजर रहे लोगों ने किया सावधान

पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत शोर मचाकर उन्हें आगाह किया और वाहन छोड़ने को कहा। एक व्यक्ति ने जोर से आवाज लगाकर खतरे की सूचना दी, जिसके बाद राजेश ने बिना देर किए स्कूटी सड़क पर ही रोक दी और सुरक्षित दूरी पर हट गए।

सड़क पर लगा जाम

युवक के हटते ही आग तेजी से भड़क उठी और कुछ ही क्षणों में पूरी ई-स्कूटी लपटों में घिर गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एसएसबी रोड पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा केंद्र की फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी एक ब्रांडेड कंपनी की थी। घटना के दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।