राजकोट. जिले में राजकोट-जेतपुर नेशनल हाईवे पर गोंडल की गुंदाला चौकड़ी के पास शनिवार देर रात टायर फटने से पिकअप वैन पलटने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
राजकोट-जेतपुर नेशनल हाईवे पर गुंदाला चौकड़ी के पास हादसा
राजकोट. जिले में राजकोट-जेतपुर नेशनल हाईवे पर गोंडल की गुंदाला चौकड़ी के पास शनिवार देर रात टायर फटने से पिकअप वैन पलटने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में मछली पकड़ने के जाल और करीब पांच खाली गैस सिलेंडर भरे थे। इसी सामान के ऊपर लगभग 15 मजदूर सो रहे थे। गुंदाला चौकड़ी ओवरब्रिज से गुजरते समय वैन का टायर अचानक फट गया।
वैन बेकाबू होकर ब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊपर सो रहे मजदूर हवा में उछलकर सीधे लगभग 30 फीट नीचे गिर पड़े।सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।
हादसे में रितेश सहनी और एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई, जबकि गुलाब रामबली सहनी, शनी अजय सहनी, विकास कुमार मीतलेश सहनी और चंदन नरेश माझी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों में से एक की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे आगे की उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल गोंडल सिविल अस्पताल में घायलों के परिजनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सूचना मिलने पर गोंडल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की।