
Raja Raghuvanshi murder case: सोनम के वकीलों ने दिया जवाब (Photo Source - Patrika)
Sonam Raghuvanshi news: हनीमून पर शिलांग गए इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनका परिवार उच्च स्तरीय जांच की मांग और सोनम रघुवंशी के नेपाल भाग जाने की आशंका जाहिर कर रहा है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने वकीलों के सामने शिलांग के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह नेपाल नहीं गई है। शिलांग में रहकर कोर्ट की शर्तों का पालन कर रही है। इस दौरान सोनम के वकील सुदीप राणा और प्रीति प्रधान भी साथ थे। उन्होंने भी सोमन रघुवंशी के जुड़े कई सारे सवालों के जवाब दिए है।
सोनम के वकील सुदीप राणा ने मीडिया से कहा कि सारे लगे आरोप गलत है, यह सिर्फ इसलिए की मैं नेपाली हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं नेपाल से हूं या मेरा वहां कोई संबंध है। मेरा जन्म और पालन-पोषण शिलॉन्ग शहर में ही हुआ है। मैंने शिक्षा भी यहीं प्राप्त की। नेपाल में मेरा कोई नहीं है। कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी।
हम शिलांग के कोर्ट परिसर में हैं। आज न्यायालय में इस मामले की सुनवाई निर्धारित थी और वह व्यक्तिगत रूप से शिलॉन्ग में पेश हुई है। मैं भी इस समय न्यायालय परिसर में ही हूं, जिससे साफ साबित होता है कि हम कभी शिलॉन्ग से बाहर गए ही नहीं।
आगे सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर चल रही सुनवाई में सोनम रघुवंशी की भूमिका के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि केस में पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। अभियोजन पक्ष (सरकारी वकील) की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। आज की तारीख हमारा जवाब दाखिल करने के लिए तय की गई थी और हमने अपना जवाब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। हमने विशेष रूप से हथियार कानून (आर्म्स एक्ट) की धाराओं को लेकर अपना पक्ष रखा है कि क्या सोनम के खिलाफ यह कानून लागू होता है या नहीं। अब इस बिंदु पर जवाब देने के लिए सरकारी वकील ने समय मांगा है। चूंकि मामला अभी लंबित है, इसलिए हम इतना ही कह सकते हैं कि यह अभी सुनवाई के चरण में है।
राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि जमानत के बाद से सोनम के कोर्ट में नहीं दिखने से उसके नेपाल जाने की आशंका जताई थी। वह नेपाल भागने वाली थी, लेकिन नहीं भाग पाई। मेरे आरोप पर उसी दिन सच्चाई बतानी थी। अब चार दिन बाद सोनम यह क्यों बता रही है।
बचाव पक्ष की महिला वकील प्रीति प्रधान से सोनम की सुरक्षा को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, इस समय इस प्रश्न को छोड़ देना ही बेहतर होगा। वह शिलॉन्ग शहर में ही सुरक्षित है और मेरे लिए अभी उसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं या उसे मिल रही सुरक्षा के बारे में विस्तार से बात करना उचित नहीं होगा।
सोनम ने मीडिया के सामने आकर बोला थी कि हां, मैंने हमेशा बेल कंडीशन मानी है। मैं शिलांग में रह रही हूं। शिलांग से बाहर नहीं गई। अपने खर्च के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती। सुरक्षा कारणों से शिलांग में कहां रहती हूं, यह नहीं बता सकती। मेरा अभी इंदौर जाने का प्लान नहीं है, क्योंकि यहां मेरा केस चल रहा है। जब तक वह खत्म नहीं हो जाता, नहीं जाऊंगी। जनता अफवाहों में न जाएं, क्योंकि ये सब झूठ बोल रहे हैं। केस के संबंध में कुछ नहीं बोल सकती। मेरा मामला अभी न्यायालय में सुनवाई के चरण में है, इसलिए मैं इस विषय पर अभी और कुछ नहीं बोलना चाहूंगी।
बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था।
आरोपी सोनम को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी। इसके अनुसार मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी। इसमें लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Published on:
16 Jun 2026 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
