16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम आवास : अफसरों की कमजोर मॉनीटरिंग…रेड जोन में इंदौर संभाग, खंडवा 27 हजार गरीबों के आवास अधूरे

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में इंदौर संभाग के सभी जिले रेड जोन में हैं। जिसमें खंडवा प्रदेश रैंकिंग में 53 वें स्थान पर है। अफसरों की कमजोर मॉनीटरिंग से 27 हजार 377 गरीबों के आवास अपूर्ण हैं।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 16, 2026

Prime Minister Rural Housing Scheme

खंडवा : नगरीय क्षेत्र में आवास पूर्ण करने किस्त का इंतजार कर रही महिला

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में इंदौर संभाग के सभी जिले रेड जोन में हैं। जिसमें खंडवा प्रदेश रैंकिंग में 53 वें स्थान पर है। अफसरों की कमजोर मॉनीटरिंग से 27 हजार 377 गरीबों के आवास अपूर्ण हैं।

खंडवा में अफसरों को चेतावनी, बढ़ाएं प्रगति

प्रधानमंत्री आवास योजना में शासन ने खराब प्रदर्शन वाले अफसरों को प्रगति बढ़ाने चेतावनी दी है। खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर समेत सभी जिले रेड जोन में शामिल हैं, जबकि अलीराजपुर जिला ग्रीन जोन की लिस्ट में प्रदेश के शीर्ष-5 में है।खंडवा में 89 हजार 412 गरीबों को आवास बनाए जाने है। अब तक 62 हजार 035 आवास पूर्ण का दावा है। 27 हजार 377 अपूर्ण की फेहरिस्त में है।

5 हजार लाभार्थियों को किस्त का इंतजार

वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहले किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी नींव डाल कर दूसरी व तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जिले में पांच हजार से अधिक ऐसे गरीब हैं जिन्होंने लिंटर डाल दिया है। लेकिन अभी छत व प्लास्टर नहीं हो सके हैं।

शहरी क्षेत्र में 250 के खाते में नहीं पहुंची किस्त

शहर में 250 आवास की जियो टैगिंग हो चुकी है। फिर भी दूसरी किस्त नहीं मिली है। जिनकी टैगिंग 24 अप्रेल के पहले हुई हैं उनके खाते में किस्त जारी हो चुकी है।

छत डालने किस्त आने के इंतजार में गरीब

नागचून में नन्हे राजाराम का आवास लिंटर तक पूर्ण हो चुका। दूसरी किस्त आना बाकी है। फोटो खींचकर लिए हैं। छत डालने के लिए किस्त का इंतजार है। बेटे ने कहा कि बारिश आने वाली है। अभी मकान अधूरा है।

फोटो खींचने के 3 माह बाद भी नहीं आई किस्त

नागचून में दिलीप बरकड़े को पहली किस्त 20 हजार और दूसरी 40 हजार की मिली है। तीसरी किस्त के लिए फोटो खींची गई है। छत डालने किस्त का इंतजार है। मानसून को लेकर भयभीत हैं।

तीसरी किस्त नहीं मिलने से प्लास्टर बाकी

बड़गांव भीला निवासी सुकलालघोरमाड़े को वर्ष 2024-25 में आवास मिला। दो किस्त आ चुकी है। किस्त नहीं मिली है। छह माह से आवास का प्लास्टर नहीं हुआ है।

जीयो टैगिंग के डेढ़ माह बाद भी नहीं आई किस्त

शहर निवासी राजेश विश्वकर्मा को पहली किस्त एक लाख रुपए की मिली है। दूसरी किस्त के लिए जीयो टैगिंग हो चुकी है। उधार की सामग्री से नींव डालने के साथ लिंटर तक दीवार खड़ी कर लिया है। छत डालने, दरवाजा और प्लास्टर किस्त का इंतजार है।

तीन माह से नहीं मिली किस्त

शहर निवासी चंदन डायने को एक लाख की पहली किस्त मिल चुकी है। दूसरी किस्त अभी नहीं मिली है। इससे आवास अधूरा है। चंदन ने अधिकारियों से किस्त जारी करने की मांग की है।

छत डालने दूसरी किस्त का इंतजार

शहर निवासी दीपक जादम को पहली किस्त मिली है। जियो टैगिंग की प्रक्रिया के बाद डेढ़ माह से दूसरी किस्त का इंतजार हैं। आवास में अभी छत, प्लास्टर और दरवाजा का काम बाकी है।

इनका कहना :

नगर निगम आयुक्त, प्रियंका सिंह राजावत

तीन करोड़ रुपए किस्त जारी हुई है। जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूर्ण हो रहा है। वैसे-वैसे लाभार्थियों के खाते में किस्त जारी हो रही है।

एडिशनल सीईओ, जिपं, निकिता मंडलोई

किस्त जारी हो रही है। जिन लाभार्थियों के खाते में किस्त नहीं आई है । चेक कराएंगे।

टॉप-5 अलीराजपुर, 53 वें नंबर पर खंडवा

जिला स्वीकृत पूर्ण अपूर्ण आवास

अलीराजपुर 89885 82080 7805

खरगोन 152822 121657 31165

बड़वानी 140426 108623 31803

बुरहानपुर 41094 31532 9562

खंडवा 89412 62035 27377