समाचार

चीन में होगी हनुमानगढ़ की धमक, भारतीय कप्तान कविता की कमान में टीम कल से शुरू करेगी एशिया चैम्पियनशिप अभियान

हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव सिलवाला खुर्द की कविता करेगी भारतीय वॉलीबाल टीम की कप्तानी, चीन में एक जुलाई से शुरू होगी अंडर-20 वूमन एशिया चैम्पिशनशिप

2 min read
Kavita from village Silwala Khurd of Tibbi tehsil of Hanumangarh district will captain the Indian volleyball team, Under-20 Women Asia Championship will start from July 1 in China

हनुमानगढ़. चीन में कल मतलब सोमवार से हनुमानगढ़ के नाम की धूम रहेगी। क्योंकि चीन में शुरू होने जा रही अंडर-20 वूमन एशिया चैम्पिशनशिप में हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव सिलवाला खुर्द की कविता देश की टीम की कमान संभालेगी। गांव सिलवाला खुर्द की होनहार वॉलीबाल खिलाड़ी कविता ने इस एक और उपलब्धि के साथ जिले, राज्य व देश का नाम रोशन किया है। उनको एक जुलाई से चीन में खेली जाने वाली अंडर-20 वूमन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। कविता को कप्तान बनाए जाने से गांव सिलवाला के ग्रामीणों व वॉलीबाल खिलाडिय़ों में खुशी का माहौल है। कोच बसंतसिंह मान ने बताया कि चीन में आठ जुलाई तक वॉलीबाल चैम्पिनशिप खेली जाएगी। इसके लिए जो देश की टीम चुनी गई है, उसमें उत्तर भारत से एकमात्र खिलाड़ी कविता ही है।
इससे पहले पिछले माह भारतीय सीनियर महिला वॉलीबाल टीम में कविता का चयन किया गया था। भारतीय टीम से खेलते हुए कविता ने फिलीपिंस के मनीला में आयोजित एशिया चैलेंज कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसके चलते उसको अंडर-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। गांव सिलवाला खुर्द में गांव के लडक़े व लड़कियों को प्रशिक्षण देकर इस मुकाम पर पहुंचान में वॉलीबाल कोच बसंतसिंह मान निरंतर जुटे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में ही गांव के खिलाड़ी निरंतर उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। कोच बसंतसिंह मान ने बताया कि कविता ने खेल कोटे से रेलवे में नौकरी भी हासिल कर ली है। उसे पुणे रेलवे में नियुक्ति दी गई है। गौरतलब है कि खेल गांव के नाम से प्रसिद्ध सिलवाला खुर्द से निकल कर निरंतर लडक़े व लड़कियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से नाम कमा रहे हैं। बसंतसिंह मान के निर्देशन में खिलाड़ी अपना खेल कौशल निखार कर बड़े शहरों व खेल अकादमियों के खिलाडिय़ों को मात देकर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले गांव की खुशवीर कौर भी भारतीय टीम में खेल चुकी है।

आईएएस में चयनित होनहार का अभिनंदन

हनुमानगढ़. श्रीगुरु रविदास समाज महासभा तथा शिक्षक संघ अंबेडकर की ओर से रविवार को आईएएस में चयनित रविन्द्र कालवा पुत्र ओमप्रकाश कालवा वरिष्ठ अध्यापक का अभिनंदन किया गया। संगठन सदस्यों ने कालवा का माला व पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान श्रीगुरु रविदास समाज महासभा के प्रदेश संरक्षक लखपत राय, प्रदेश सचिव व राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के जिलाध्यक्ष मनसुखजीतसिंह बंगा, जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह, सहायक अभियंता अभिनंदन पूनिया, वैद्य रामचंद्र, प्रधान जगदेव सिंह कमाना, व्याख्याता सुखविंदर सिंह, अध्यापक कानाराम कटारिया आदि मौजूद रहे। ओमप्रकाश कालवा ने सबका आभार जताया। इसके बाद महासभा व शिक्षक संघ की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान चला कर वैचारिक आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया।

Published on:
30 Jun 2024 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर