जैसलमेर

सऊदी अरब जाने के लिए पाकिस्तान बॉर्डर पार करने की कर रहा था प्रयास, जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को हिरासत में लिया है, जो पाकिस्तान होकर सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 8:22 PM IST
Feature image

सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को हिरासत में लिया है, जो पाकिस्तान होकर सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहा था। बुधवार शाम उसे अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर पोछिना क्षेत्र में पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में वह बॉर्डर क्षेत्र में आने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। संदेह गहराने पर एजेंसी ने युवक को म्याजलार पुलिस के हवाले कर दिया।

वर्धमान जिले का रहने वाला

सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक लालचंद शेख (30) पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसका भाई सऊदी अरब में मजदूरी करता है। इसी कारण उसने पाकिस्तान के रास्ते वहां जाने का इरादा बनाया।

संयुक्त जांच समिति करेगी पूछताछ

आरोपी को अब संयुक्त जांच समिति के हवाले किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां उसके मकसद और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं। जैसलमेर में बीते कुछ महीनों में कई जासूसी के मामलों का खुलासा हो चुका है। ऐसे में युवक से मिले सुरागों को गंभीरता से परखा जाएगा।

Updated on:
4 Sep 2025, 8:22 PM IST
Published on: