गुजरात के अधिकांश भागों में मंगलवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। राज्य के अहमदाबाद समेत पांच शहरों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया। ये शहर रेड अलर्ट के दायरे में हैं। मंगलवार को अहमदाबाद में मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी रही।
गुजरात के अधिकांश भागों में मंगलवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। राज्य के अहमदाबाद समेत पांच शहरों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया। ये शहर रेड अलर्ट के दायरे में हैं। मंगलवार को अहमदाबाद में मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां पारा 45 डिग्री को पार कर गया। राज्य के 13 शहरों का तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सूरज का रौद्र रूप ऐसा कि दोपहर को सड़क पर चलना दूभर हो गया। झुलसाने वाली हवा के कारण न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। देर रात तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।अहमदाबाद शहर में सुबह दस बजे के बाद से ही गर्मी के तेवर महसूस हो गए। दोपहर होते-होते तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंच गया। उस दौरान तो ऐसा लग रहा था मानों आग बरस रही हो। पिछले तीन दिनों से दोपहर ही नहीं देर रात तक गर्म हवा के थपेड़े महसूस हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इसी तरह की गर्मी की आशंका जताई है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान बढ़ा है। जिसके कारण जनजीवन पर भी इसका असर देखा जाने लगा है। दोपहर को सड़कों पर आवागमन कम रहा वहीं बाजारों में भी ज्यादा चहल-पहल काफी कम रही। राज्य में 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सुरेंद्रनगर सबसे अधिक गर्म रहा। ग्रीन सिटी गांधीनगर में भी लगातार दूसरे दिन भी पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अहमदाबाद में रेड अलर्ट घोषित किया था। उसके अनुरूप ही पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य के विविध भागों में गर्मी का कहर आगामी पांच दिनों तक रहने की आशंका व्यक्त की है। सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, भावनगर, जूनागढ़, राजकोट, उत्तरगुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, आणंद, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण तथा दक्षिण गुजरात के सूरत और वलसाड में हीट वेव चलेगीं।
सुरेंद्रनगर-45.4
कंडला- 45.3
अहमदाबाद-45.2
गांधीनगर-45.0अमरेली-45.0वडोदरा-44.2
राजकोट-43.7भुज- 42.6
सूरत-42.0