समाचार

प्रतिभाओं का सम्मान: पदक चूम लिए, सम्मान को लगाया माथे

गले में चमचमाता तमगा, हाथ में पत्रिका का प्रमाण पत्र ओर चेहरे पर सम्मान की खुशी। लाडले बेटे एवं बेटियों की प्रतिभा का सम्मान हुआ तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सब इस यादगार पल को मोबाइल में कैद करने की होड में लगे थे। कई सेल्फी लेकर खुशी बटोर रहे थे। वही ठसाठस भरा सभागार तालियों से गूंजता रहा। यह मौका था राजस्थान पत्रिका और संगम यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में नगर परिषद सभागार में सोमवार शाम हुए पत्रिका इग्नाइटर्स अवार्ड-2024 समारोह का।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 10:55 AM IST
Feature image

भीलवाड़ा. गले में चमचमाता तमगा, हाथ में पत्रिका का प्रमाण पत्र ओर चेहरे पर सम्मान की खुशी। लाडले बेटे एवं बेटियों की प्रतिभा का सम्मान हुआ तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सब इस यादगार पल को मोबाइल में कैद करने की होड में लगे थे। कई सेल्फी लेकर खुशी बटोर रहे थे। वही ठसाठस भरा सभागार तालियों से गूंजता रहा। यह मौका था राजस्थान पत्रिका और संगम यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में नगर परिषद सभागार में सोमवार शाम हुए पत्रिका इग्नाइटर्स अवार्ड-2024 समारोह का।

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत तथा नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व उपसभापति रामलाल योगी ने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले के सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं व 12वीं के 400 से अधिक होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में होनहारों के अभिभावक मौजूद रहे।

इससे पहले टॉक शो में कलक्टर मेहता व एसपी दुष्यंत ने बच्चों के कॅरियर से जुड़े सवालों के जवाब रोचक व प्रेरणास्पद तरीके से दिए। उनकी सीख थी कि असफलता अंत नहीं, जीत की नई राह है। लक्ष्य तय कर बढ़ते रहे तो निश्चित ही मंजिल तय होकर रहेगी'। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की सराहना की और कहा कि इससे बच्चों का जोश और दोगुना होगा। भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के करीब 400 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Updated on:
16 Jul 2024, 10:55 AM IST
Published on: