समाचार

आइआइजेएस सिग्नेचर इस साल 35,000 करोड़ तक का कारोबार करेगा: जीजेईपीसी चेयरमैन

परिषद को उम्मीद है कि 2025-26 के बजट से जुड़ी उसकी सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी, जिसमें उपभोक्ता शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन की मांग भी शामिल है।

less than 1 minute read
Jan 05, 2025

मुंबई. रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन विपुल शाह ने शनिवार को कहा कि इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (आईआईजेएस) सिग्नेचर इस साल 30,000-35,000 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सक्षम होगा। आइआइजेएस सिग्नेचर के पहले दिन उन्होंने कहा कि परिषद को उम्मीद है कि 2025-26 के बजट से जुड़ी उसकी सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी, जिसमें उपभोक्ता शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन की मांग भी शामिल है। इससे पहले महाराष्ट्र के पर्यटन और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रसाद लोढ़ा ने शाह और उद्योग के अन्य दिग्गजों के साथ जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दुनिया की सबसे बड़ी रत्न और आभूषण बी2बी (अंतरव्यापारिक) प्रदर्शनी आइआइजेएस सिग्नेचर 2025 का उद्घाटन किया। यही प्रदर्शनी रविवार से पश्चिमी गोरेगांव उपनगर में स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर, नेस्को ग्राउंड्स में भी आयोजित की जा रही है, जिसका उदघाटन रविवार को बैंकर, सिंगर व सोशल वर्कर अमृता फडणवीस ने किया। इस प्रदर्शनी में 3400 स्टॉल और 1700 से अधिक प्रदर्शक होंगे। प्रदर्शनी में लगभग 60 देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदार भी होंगे।

अच्छे आर्डरों की उम्मीद
शाह ने कहा, सामान्य तौर पर, हम इस आइआइजेएस सिग्नेचर शो से लगभग 30,000-35,000 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद करते हैं। क्योंकि बहुत सारे आभूषण विक्रेता और खुदरा विक्रेता भारी मात्रा में माल रखते हैं, हमें पूरा विश्वास है कि वे इस तरह का राजस्व हासिल कर लेंगे।

Published on:
05 Jan 2025 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर