समाचार

IMD Weather Update : होली के बाद बढ़ेगा तापमान, उतार-चढ़ाव का दौर जारी

IMD Weather Update : होली से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2025

IMD Weather Update : होली से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में गर्मी, तो रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.9 तो अधिकतम 34 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। उत्तर पूर्वी हवा के चलते रात में गुलाबी ठंड फिलहाल बनी रहेगी। 15 मार्च के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

IMD Weather Update

IMD Weather Update : धीरे धीरे बढ़ रहा तापमान

सोमवार को चटक धूप के चलते दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। यह 32.5 से बढ़ कर 34 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात मे न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री से बढ़कर 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, यह सामान्य से चार डिग्री कम था। इसके चलते रात में गुलाबी ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार होली तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जिससे मौसम बदल जाएगा। होली के दिन दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर