समाचार

नकली सरसों मामले में जांच टीम ने खंगाले बैग, दो सैम्पल मिले संदिग्ध

सूरतगढ़.आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में डूंगरगढ़ के रीड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से आई नकली सरसों के मामले में राजफैड, नैफेड व आरएसडब्ल्यूसी अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को जांच कार्य पूर्ण कर लिया। इसके तहत रीड़ी से आई सरसों में सरसों के दो सैम्पल संदिग्ध निकले। इस संबंध में जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर नैफेड के राज्य प्रभारी को प्रेषित कर दी है तथा दोनों संदिग्ध सैम्पल सील कर साथ ले गए।

3 min read

सूरतगढ़.आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में डूंगरगढ़ के रीड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से आई नकली सरसों के मामले में राजफैड, नैफेड व आरएसडब्ल्यूसी अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को जांच कार्य पूर्ण कर लिया। इसके तहत रीड़ी से आई सरसों में सरसों के दो सैम्पल संदिग्ध निकले। इस संबंध में जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर नैफेड के राज्य प्रभारी को प्रेषित कर दी है तथा दोनों संदिग्ध सैम्पल सील कर साथ ले गए।
सरसों की सरकारी खरीद कार्य के दौरान डूंगरगढ़ के रीड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति का खरीदशुदा सरसों के 5726 बैग ट्रकों के माध्यम से रीको स्थित आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में रखे गए। 29 जून को 115 बैग जमा होने के बाद नकली सरसों की बात सामने आई। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी की तरफ से सिटी पुलिस थाना में राजकोष को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस मामले में नैफेड शाखा के राज्य प्रभारी के निदेशानुसार गठित बीकानेर राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी शिशपाल, नैफेड जयपुर के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार डागा व संगरिया के आरएसडब्ल्यूसी के सीनियर मैनेजर वरुण गोदारा की टीम बुधवार से ही रीको स्थित आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को सैम्पल लेने के बाद गुरुवार को स्टेक नम्बर 6-ए-9 व6- बी-16 में लगे करीब 1500-1500 बैग को गोदाम से बाहर निकाला गया। जिनके सैम्पल भरकर जांच किए गए। इसमें से दो सैम्पल संदिग्ध निकले। पानी में डालकर जांच की तो सरसों घुल गई और रंग भी काला हो गया। शुक्रवार को भी अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना व सैम्पिलिंग संबंधित रिपोर्ट तैयार कर नैफेड के राज्य प्रभारी को प्रेषित की है तथा दोनों संदिग्ध सैम्पल को सील कर साथ ले गए।
नैफेड जयपुर के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार डागा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है तथा इस मामले में सरसों की गुणवता की जांच विशेषज्ञ टीम से करवाने का भी आग्रह किया गया है। इस मौके पर आरएसडब्लूसी के मैनेजर रामजीलाल मीणा,कर्मी आदराम भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े….

एक माह के अंतराल में आई रीड़ी से सरसों

रीडी ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में 5726 बैग जमा करवाए जा चुके हैं। गोदाम में अलग अलग दिन रीडी से आई सरसों से भरे बैग के स्टेक लगाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि 23 मई को 635 बैग सरसों रीड़ी से आई। लेकिन इसके बाद एक माह के अंतराल के बाद 29 जून को सरसों से भरा बैग आया। 550 बैग में से 115 बैग ही आरएसडब्ल्यूसी के गोदाम में लगाए गए। आरएसडब्ल्यूसी के गोदाम में दो संदिग्ध सैम्पल मिलने के बाद अब एक बार फिर जांच विशेषज्ञ टीम से करवाने की भी सिफारिश की गई है। नैफेड के राज्य प्रभारी के आदेशानुसार गठित टीम ने गोदाम में अलग अलग स्थानों में लगे सरसों से भरे बैग के सैम्पल लिए। लेकिन गुरुवार शाम को दो संदिग्ध सैम्पल मिलने से एक बार पुन: इसकी जांच का दायरा बढऩे की संभावना है।

यह भी पढ़े….

ट्रक में पड़े है सरसों से भरे बैग,जांच का इंतजार

रीडी ग्राम सेवा सहकारी समिति से आई 550 बैग में से 115 बैग 29 जून को आरएसडब्ल्यूसी गोदाम में उतर गए। जबकि शेष 435 बैग ट्रक में ही पड़े हैं। यह ट्रक सिटी पुलिस थाना परिसर में खड़ा है। सरसों की गुणवत्ता की जांच के लिए सिटी पुलिस भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। सिटी पुलिस की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर जांच की मांग की जा चुकी है। जिला कलक्टर को लिखे पत्र के बाद श्रीगंगानगर से भी एक टीम सूरतगढ़ आने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Updated on:
05 Jul 2024 05:34 pm
Published on:
05 Jul 2024 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर