समाचार

बड़ी खबर : एमपी में बीजेपी के बड़े नेता की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने अस्पताल में समर्थकों को रोका

Indore MP Shankar Lalwani returned from Varanasi unwell बताते हैं कि वे तीन दिन से इंदौर के ही एक प्राइवेट अस्पताल private hospital में भर्ती हैं। सांसद की तबियत होने की सूचना के बाद उनके समर्थक बेताब हो उठे हैं पर डॉक्टरों ने अस्पताल में किसी के मिलने आने पर पाबंदी लगा रखी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 3:42 PM IST
Indore MP Shankar Lalwani returned from Varanasi unwell
Indore MP Shankar Lalwani returned from Varanasi unwell

Indore MP Shankar Lalwani returned from Varanasi unwell एमपी में बीजेपी के एक बड़े नेता की तबियत बिगड़ गई है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी Indore MP Shankar Lalwani की तबियत खराब हो गई है। बताते हैं कि वे तीन दिन से इंदौर के ही एक प्राइवेट अस्पताल private hospital में भर्ती हैं। सांसद की तबियत होने की सूचना के बाद उनके समर्थक बेताब हो उठे हैं पर डॉक्टरों ने अस्पताल में किसी के मिलने आने पर पाबंदी लगा रखी है। सांसद शंकर लालवानी के परिजनों ने भी समर्थकों से अस्पताल नहीं आने की अपील की है।

सांसद शंकर लालवानी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी गए थे। वाराणसी से चुनाव प्रचार कर वापस आते ही उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने सांसद और उनके परिजनों को अस्पताल में समर्थकों की भीड़ लगाने से सख्त मना किया है।

हीट स्ट्रोक का शिकार हुए सांसद
परिजनों के मुताबिक वाराणसी से इंदौर आते ही सांसद शंकर लालवानी बीमार हो गए थे। वे 3 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं पर परिजनों के अलावा अन्य किसी से भी मुलाकात नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सांसद हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का शिकार हो गए हैं। उनको तेज बुखार और हाथ पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अभी भी इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार फिलहाल सांसद शंकर लालवानी का स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें किसी से भी मिलने को मना किया है इसलिए परिजनों ने अस्पताल का नाम गुप्त रखा। इसके बाद भी रोज कई समर्थक अस्पताल पहुंच रहे हैं जिन्हें डॉक्टर रोक रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांसद जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

सांसद शंकर लालवानी इस बार भी इंदौर लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। चुनाव की मतगणना और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Updated on:
2 Jun 2024, 3:42 PM IST
Published on: