पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम उर्फ पप्पू (35), पुत्र राजेंद्र सिंह, राजो उर्फ राजू (50), पुत्र लाल सिंह और दानवीर (44), पुत्र राम खिलाड़ी के रूप में हुई है। दानवीर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।