24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1800 किलो पनीर नष्ट किया, संदिग्ध मिलावटी खाद्य सामग्री की सीज, 2 गिरफ्तार

Bharatpur : डीग. त्योहारों के सीजन में मिलावट पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5.40 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध मिलावटी, अमानक और असंवैधानिक खाद्य पदार्थ को जब्त कर नष्ट किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Oct 2026, 6:09 PM IST

Deeg food safety department big action suspected adulterated food seized

डीग. मौके पर पुलिस के साथ मिलावटी पनीर को नष्ट कराते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। फोटो पत्रिका

Bharatpur : डीग. त्योहारों के सीजन में मिलावट पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा किए जा रहे एक बड़े राज्यव्यापी अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5.40 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध मिलावटी, अमानक और असंवैधानिक खाद्य पदार्थ को जब्त कर नष्ट किया है। साथ ही लाखों की संदिग्ध मिलावटी सामग्री को सीज करने के साथ कार्रवाई में मौके पर मौजूद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राज्य सरकार के शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंघल के निर्देशन में पुलिस और डी.एस.टी. टीम के साथ खाद्य सुरक्षा टीम ने दो पनीर निर्माण इकाई खाद्य प्रतिष्ठानों पर यह बड़ी कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में कैथवाड़ा के ओलंदा क्षेत्र स्थित मैसर्स सिरवैया डेयरी से एक नमूना पनीर, एक नमूना पाम ऑयल एवं एक नमूना स्किम्ड मिल्क पाउडर का लिया गया। साथ ही करीब 4.80 लाख रुपए के 1600 किलोग्राम पनीर को मौके पर जमीन में खड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। वहीं 180 किलो पामोलीन ऑयल एवं 750 किलो स्लिम मिल्क को मौके पर सीज किया गया। विभाग ने एक अन्य दूसरी कार्रवाई में ओलंदा के मांची के जंगल से आयुप डेयरी का निरीक्षण किया। जहां मौके पर पनीर के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्मित पनीर में से एक नमूना पनीर का लेकर करीब 200 किलो पनीर को मौके पर नष्ट किया गया। दोनों डेयरी से चार नमूने एकत्रित किए गए हैं।

2 आरोपी अलीजान और साहिल गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अल्ली उर्फ अलीजान और साहिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1800 किलो मिलावटी पनीर, 18 कटटे एस.एम.पी पाउडर, 03 कटटे मशीन कलीन पाउडर, 11 पीपा पॉमोलिन ऑयल, 02 पीपा सोयाबीन आयॅल को बरामद कर एक पिकअप गाड़ी को किया जब्त किया है।

आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों ही नमूनों को स्वास्थ्य प्रयोगशाला भरतपुर भिजवाया गया है, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दीपावली के मद्देनजर निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान निरंतर जारी है। करवाई में खाध सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, अमित कुमार चतुर्वेदी एवं डी.एस.टी. टीम के साथ थाना प्रभारी पुलिस थाना कैथवाड़ा हीरालाल मीना सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रही।

त्योहार पर बढ़ जाती है पनीर की मांग

दीपावली और त्योहारों के सीजन में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों, विशेषकर मावा और पनीर की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर मिलावटखोर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बाजारों में खपाने की योजना बनाते हैं। आरोपी मिलावटी पनीर को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश मे सप्लाई करने वाले थे। मिलावटखोरों की ओर से की जाने वाली सप्लाई से पहले ही विभाग ने 1800 किलो संदिग्ध और मिलावटी पनीर को पकड़ा और नष्ट करवाया।