समाचार

डिजिटल होगी राष्ट्रीय जनगणना 2027

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय जनगणना 2027, इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। जनगणना को लेकर भीलवाड़ा जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत नगर निगम सभागार में दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हुई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए […]

less than 1 minute read
jangana ko le ker traing at bhilwara

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय जनगणना 2027, इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। जनगणना को लेकर भीलवाड़ा जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत नगर निगम सभागार में दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हुई।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र जनगणना ब्लॉक तैयार कर प्रगणकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। साथ ही फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्य समय पर पूरा कर निर्धारित समयसीमा में मकानों के सूचीकरण का कार्य सटीक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। बैठक में एडीएम रणजीत गोदारा व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ .पुलकित शर्मा ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक सोनल राज कोठारी , नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

जनगणना का पहला चरण 14 जून तक

इधर, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक सोनल राज कोठारी ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद प्रस्तावित राष्ट्रीय जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण समय पर नहीं हो सकी थी। अब वर्ष 2027 में इसे दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहला चरण मकानों के सूचीकरण का होगा, जो 16 मई से 14 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पूरा कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। इससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के सभी चार्ज अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकें।

Updated on:
10 Feb 2026 08:14 pm
Published on:
10 Feb 2026 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर