समाचार

मदुरै में मॉर्निंग वॉक पर निकले एनटीके पदाधिकारी की सरेराह हत्या से मची सनसनी

NTK Leader Murdered in Madurai

less than 1 minute read
Jul 16, 2024

मदुरै/चेन्नई. मदुरै में मंगलवार सुबह एक अज्ञात गिरोह ने नाम तमिलर कच्ची के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना वल्लभभाई रोड पर हुई, जब एनटीके पार्टी के मदुरै जिले के उप सचिव सी. बालासुब्रमण्यम (50) सुबह की सैर पर निकले थे। चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनका पीछा करते हुए उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बालासुब्रमण्यम सड़क पर खून से लथपथ पाए गए। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, पुलिस ने हत्या का सीसीटीवी वीडियो बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना चेन्नई में बहुजन समाज पार्टी के राज्य प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। हालांकि, पुलिस ने राजनीतिक कारणों से बालसुब्रमण्यन की हत्या की आशंका से इनकार किया है।

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो
पार्टी के मुख्य समन्वयक सीमन ने हत्या की निंदा की और पुलिस से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया। सीमन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके कार्यालय को टैग करते हुए कहा कि अगर बालसुब्रमण्यन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

Published on:
16 Jul 2024 08:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर