समाचार

जहाजपुर में लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से

नेमिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थ क्षेत्र (बड़ा मंदिर) जहाजपुर का लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 जून तक होगा।

less than 1 minute read
Jun 15, 2024
मुनि आदित्य सागर संसघ का प्रवेश 21 को

भीलवाड़ा नेमिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थ क्षेत्र (बड़ा मंदिर) जहाजपुर का लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 जून तक होगा। महोत्सव आचार्य विशुद्ध सागर के शिष्य मुनि आदित्य सागर, अप्रमित सागर व मुनि सहज सागर के सानिध्य में होगा। इनका प्रवेश 21 जून को जहाजपुर में होगा।

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील झांझरी व रिषभ बाकलीवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के माध्यम से होंगे। लघु पंचकल्याणक में भगवान के माता-पिता पलासिया के कैलाशचन्द- लाड़ देवी सोगानी, सोधर्म इंद्र विमल कुमार बाकलीवाल, कुबेर इंद्र गुलाबचन्द झांझरी, महानायक राजकुमार गोधा, यज्ञनायक नवीन कुमार बाकलीवाल, ईशान इंद्र पारसकुमार बाकलीवाल, माहेन्द्र इंद्र महेंद्रकुमार गोधा, सानत कुमार इंद्र टिनू कुमार गोधा होंगे।

झांझरी ने बताया कि 22 जून को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। इसके तहत अभिषेक व शांतिधारा के बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे मंडप का उद्धाटन शांतिलाल बाकलीवाल तथा ध्वजारोहण पारसमल सोगाणीपलासिया करेंगे। मंडप शुद्ध के बाद प्रवचन होंगे। दिन को धार्मिक आयोजन होंगे तथा शाम को 16 स्वप्न की क्रियाएं होगी। 23 जून को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह नित्यपूजन के गर्भ कल्याणक की पूजन तथा 7.15 बजे भागवान आदिकुमार का जन्म होगा। दोपहर में बारात, भगवान को वैराग्य, तपकल्याणक, भगवान की आहारचर्या, केवल्यज्ञान, समोशरण होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 जून को नित्य पूजन के बाद केवल्यज्ञान पूदा, मोक्ष कल्याणक, विश्व शांति हवन, मुनि आदित्य सागर के प्रवचन के शोभायात्रा तथा भगवान को भगवान को वेदी का निर्माण महावीर प्रसाद शाह, विमल कुमार शाह तथा राजकुमार चांदवाड़ ने करावाया।

Published on:
15 Jun 2024 11:15 am
Also Read
View All