समाचार

Success Story : 14 साल में शादी, 21 साल में पति की मौत फिर बुलंद हौसलों के साथ Santosh Bhati ने हासिल किया यह ऊंचा मुकाम

Success Story : Santosh Bhati के माता-पिता ने उनकी शादी महज 14 साल की उम्र में करवा दी थी। शादी के बाद वो उदयपुर के पास एक गांव में अपने पति के साथ बहुत खुशी से रह रही थीं। 21 साल की उम्र में...

2 min read
Sep 29, 2024

Success Story : ऐसा कहा जाता है कि जब आपके हौसले बुलंद और आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होता। अगर आप एक बार कुछ चाह लें तो उसे अपनी दृढ निश्चय से पूरा भी कर सकते हैं। इसे फिर से उदयपुर की एक बेटी ने चरितार्थ किया है। Santosh Bhati की छोटी उम्र में शादी कर दी गई थी। शादी के कुछ सालों बाद उनके पति की मौत हो गई। लेकिन संतोष ने हार नहीं मानी और एक लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Success Story : पति की मौत के बाद भी नहीं मानी हार


Santosh Bhati के माता-पिता ने उनकी शादी महज 14 साल की उम्र में करवा दी थी। शादी के बाद वो उदयपुर के पास एक गांव में अपने पति के साथ बहुत खुशी से रह रही थीं। 21 साल की उम्र में वो तीन बेटियों की मां बन चुकी थीं। लेकिन उसके बाद उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति की मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें वो सब दुख देखना पड़ा जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। पति के मौत के बाद परिवार वालों ने भी संतोष से मुंह मोड़ लिया।

Success Story : निरंतर करती रहीं प्रयास


परिवार का साथ नहीं मिलने के बावजूद भी उन्होंने अपनी तीन बच्चियों का पालन-पोषण किया। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किये। जैसे किसी के घर में काम करना, शादी-ब्याह या किसी और आयोजन में काम करना। इस परिस्थिति में होने के बावजूद उन्होंने सपना देखना नहीं छोड़ा। अपने बच्चों और अपने उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर काम करती रहीं और आगे बढ़ना जारी रखा।

Success Story : लगातार प्रयास से पास की परीक्षा


अपने कामों के साथ वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं। पहले आठवीं की परीक्षा पास की। उसके बाद अपनी बेटी के साथ ही उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठीं और पास भी हुई। उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी की। साथ ही साथ वो वनरक्षक की नौकरी के लिए भी तैयारी कर रही थी। उनकी लगातार करते प्रयास के कारन ही उन्होंने वनरक्षक की परीक्षा पास कर ली। साल 2015 में उन्होंने वनरक्षक की परीक्षा पास की।

Updated on:
29 Sept 2024 07:33 pm
Published on:
29 Sept 2024 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर