समाचार

सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए शिक्षक चिकित्सकों ने दिए ज्ञापन

भीलवाड़ा। मेडिकल कॉलेज के शिक्षक चिकित्सकों ने 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. वर्षा सिंह व महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ को सूचनार्थ ज्ञापन दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2024, 8:22 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा। मेडिकल कॉलेज के शिक्षक चिकित्सकों ने 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. वर्षा सिंह व महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ को सूचनार्थ ज्ञापन दिया। आरएमसीटीए भीलवाड़ा अध्यक्ष महेन्द्रकुमार वर्मा ने बताया कि राजमेस से सम्बद्ध भीलवाड़ा समेत 17 मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक शिक्षक 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाएंगे। 23 जुलाई को राजमेस मुख्यालय जयपुर में धरना दिया जाएगा। इसे लेकर सूचनार्थ ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने बजट सत्र में यह घोषणा की थी कि राजमेस में भी राज्य सेवा नियमों को कवर किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सभी चिकित्सक शिक्षक सुरक्षित भविष्य के प्रति आश्वस्त थे। परन्तु वित विभाग व राजमेस ने इन नियमो को वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सक शिक्षकों पर लागू ना कर 1 अगस्त 2024 के बाद नवनियुक्त होने वाले चिकित्सक शिक्षकों पर लागू करने का तथा वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सक शिक्षको को डाईंग केडर घोषित करने का निर्णय लिया है। सभी चिकित्सक शिक्षक राजमेस व वित विभाग के बदनियति से लिए गए निर्णयों से आहत व आक्रोशित है। वित विभाग एंव राजमेस के इस कृत्य के विरोध स्वरूप सभी 17 मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक शिक्षक 21 जुलाई से सामूहिक अवकाश एवं 23 जुलाई से राजमेस मुख्यालय जयपुर पर ही धरना शुरू करेंगे।

Updated on:
19 Jul 2024, 8:22 PM IST
Published on: