14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ने रातों-रात किए 11 IAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची

IAS officers responsibilities: एसीएस बर्णवाल को स्वास्थ्य तो पीएस संदीप यादव को वन का जिम्मा। जनसंपर्क की कमान मनीष सिंह को सौपी, दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 14, 2026

11 IAS Officers Transferred overnight in mp news

11 IAS Officers Transferred (फोटो-AI)

MP News:सरकार ने शुक्रवार आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS Officers Transferred) के 11 अफसरों का तबादला किया है। अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग का जिम्मा दिया है। उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी रहेगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। दूसरी ओर प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का मुखिया बना दिया है। प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है।

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल, मनीष सिंह को जनसंपर्क जिम्मा

जनसंपर्क का जिम्मा 2009 बैच के मनीष सिंह दे दिया है। वे पहले भी इस विभाग का जिम्मा संभाल चुके हैं। उनके पास पूर्व की तरह परिवहन विभाग और जेल विभाग का जिम्मा यथावत रहेगा। साथ ही मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालते रहेंगे। जनसंपर्क का जिम्मा संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देकर आबकारी आयुक्त ग्वालियर बनाया है तो वहीं लंबे समय से उक्त जिम्मेदारी देख रहे अभिजीत अग्रवाल को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल का प्रबंध संचालक बनाकर वापस बुला लिया है।

कृषि विभाग के अजय गुप्ता एमडी, भार्गव संचालक बने

किसान कल्याण एवं कृषि विभाग से अजय गुप्ता को हटाकर उन्हें मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया है। राज्यपाल के अपर सचिव रहे उमाशंकर भार्गव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का संचालक बनाया है। यह बदलाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि शासन 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रहा है। भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाकर भेजा है। उच्च शिक्षा विभाग में उपसचिव रही संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।

कई जिलों में अफसर बदले

आगर मालवा जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का परियोजना संचालक और स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव कमल सोलंकी को रायसेन जिले का मुख्य कार्यक्रम अधिकारी बनाकर भेजा है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अवसरों में शामिल शाजापुर जिले के अपर कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी को आगर मालवा, छतरपुर के अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नामदेव को खरगोन, बुरहानपुर के अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाया है। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के उप महाप्रबंधक राकेश शर्मा को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक बनाकर भेजा है। (MP News)