पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव के पास गुरुवार को सुबह शिक्षकों की एक कार बैल से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव के पास गुरुवार को सुबह शिक्षकों की एक कार बैल से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। खेतोलाई गांव के राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मूलचंद सैन (38), महिपालसिंह (31), सुमेरनाथ (34) गुरुवार को सुबह एक कार से पोकरण से विद्यालय जा रहे थे।
इस दौरान चाचा गांव के पास सडक़ पार कर रहे एक बैल से कार की भिड़ंत हो गई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों शिक्षकों को मामूली चोटें लगी, जिनका पोकरण के राजकीय अस्पताल में उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी। गनीमत रही कि शिक्षकों को गंभीर चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया।