Crime News : एमपी के मुरैना में व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इन दिनों मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। आचार संहिता लागू होने के बाद बदमाश लगातार अपराध करते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मुरैना से सामने आया है। जहां एक बदमाश ने व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर 1 लाख 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस को तत्काल मामले की सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर कई घंटे बाद पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहित किराना स्टोर की है। यहां एक बदमाश ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 1 लाख 90 हजार रुपए की लूट करके फरार हो गया। लूट के दौरान आरोपी के पास धारधार हथियार था। आरोपी ने हथियार से व्यापारी पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
व्यापारी के घायल होने की खबर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी की आंखें धुलवाई। तुरंत ही पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस देरी से पहुंची। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद्र गर्ग मौके पर पहुंचकर व्यापारियों की समास्याएं सुनी। घंटों बाद पहुंची नें आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।