समाचार

घर वाले सोते रहे पहली मंजिल पर, ग्राउंड फ्लोर पर लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ

सुरेशिया के वार्ड 59 में चोरों का धावा, दो लाख की नकदी व चार तोला सोना चोरी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए एक बाइक पर सवार दो युवक, पुलिस जुटी घटना की जांच में

2 min read
The family members slept on the first floor, while cash and jewellery worth lakhs were stolen from the ground floor

हनुमानगढ़. जंक्शन के सुरेशिया स्थित वार्ड 59 में गुरुवार रात अज्ञात चोर घर पर धावा बोल लाखों की नकदी व सोने के जेवरात चुरा ले गए। मकान मालिक व उसका परिवार गुरुवार सुबह उठा तो ताले टूटे हुए व सामान बिखरा देखकर उनको चोरी का पता लगा। पीडि़त परिवार ने तत्काल जंक्शन थाना पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में मामला दर्ज कराने को लेकर थाने में परिवाद सौंपा गया।
सुरेशिया के वार्ड 59 स्थित जोगियों वाली गली निवासी प्रिन्स अरोड़ा पुत्र नरेश कुमार अरोड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि गुरुवार रात्रि को वह और उसका परिवार मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात को करीब सवा एक बजे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए। उनमें से एक के हाथ में डंडा था जो उसने आते ही घर के बाहर लगे मुख्य सीसीटीवी कैमरे पर मारा। इससे कैमरा टूट गया जिसे वे अपने साथ ले गए। थोड़ी देर बाद दोनों युवक पुन: आए तथा दीवार पर चढकऱ दूसरा कैमरा भी तोड़ दिया। फिर घर में घुस गए तथ कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोडकऱ उसमें से दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली। यह राशि कारोबार के लिए ब्याज पर ले रखी थी। अलमारी से एक सोने की चैन व तीन अंगूठी कुल वजन चार तोला भी चुरा ले गए। चोरी की घटना का सुबह करीब सात बजे पता चला जब परिवार के लोग उठकर नीचे कमरे में आए। अलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। बाहर लगे दोनो कैमरे गायब थे। पीडि़त परिवार ने जब कैमरों की रिकॉर्डिंग जांची तो पता लगा कि रात 1.20 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक प्रिन्स अरोड़ा ने पास की ही एक महिला पर चोरी करवाने का संदेह जताया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल व सेंट्रल पार्क के बाहर से दो बाइक चोरी

हनुमानगढ़. टाउन में जिला अस्पताल व सेंट्रल पार्क के बाहर से दो बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में टाउन थाने में मामले दर्ज कराए गए। पुलिस के अनुसार खमाराम (39) पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी रणजीतपुरा ने रिपोर्ट दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति राजकीय जिला चिकित्सालय के पास खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जांच हैड कांस्टेबल उम्मेद राम कर रहे हैं। वहीं रामस्वरूप (46) पुत्र भादर कुम्हार निवासी वार्ड दस, गांव किशनपुरा दिखनादा ने मुकदमा दर्ज कराया कि 18 फरवरी की दोपहर को करीब ढाई बजे उसने अपनी बाइक सेंट्रल पार्क के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। उसने आसपास पूछताछ एवं तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रकरण की तफ्तीश हैड कांस्टेबल सुनील कुमार के सुपुर्द की गई है।

Published on:
07 Mar 2025 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर