10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: दुबई से रायपुर में चला रहे ऑनलाइन सट्टा, मास्टरमाइंड अब भी शहर में सक्रिय

कबीर नगर इलाके में ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़े गए सट्टेबाजों में शामिल एक आरोपी का इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। इस कनेक्शन से जुड़ा रायपुर का मास्टरमाइंड सटोरिया शहर में अब भी सक्रिय है। पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। दरअसल मास्टरमाइंड के दो रिश्तेदार दुबई से पूरा ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। […]

2 min read
Google source verification
CG Crime News: जमीन विवाद में तलवार और डंडे से हमला, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

CG Crime News: जमीन विवाद में तलवार और डंडे से हमला, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

कबीर नगर इलाके में ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़े गए सट्टेबाजों में शामिल एक आरोपी का इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। इस कनेक्शन से जुड़ा रायपुर का मास्टरमाइंड सटोरिया शहर में अब भी सक्रिय है। पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। दरअसल मास्टरमाइंड के दो रिश्तेदार दुबई से पूरा ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। बताया जाता है कि करीब 4 माह पहले मोबाइल का कारोबार बंद करके दोनों ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार शुरू किया। फिर दुबई शिफ्ट हो गए। रायपुर का काम मास्टरमाइंड ही संभाल रहा है। इन्हीं में शामिल ओम खेमानी को अन्य युवकों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने 11 फरवरी को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों की धरपकड़ के दिन भी मास्टरमाइंड मौजूद था। पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है।

मोबाइल दुकान की आड़ में दस्तावेज लेने की आशंका

ऑनलाइन सट्टेबाजी में पकड़े गए ओम खेमानी, दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी के पास से पुलिस को 17 म्यूल खाते मिले हैं। आशंका है कि मोबाइल दुकान से सिम बेचने और खरीदने वालों के दस्तावेजों का इस्तेमाल भी म्यूल बैंक खाता खोलने के लिए किया गया है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। इन म्यूल खाताधारकों का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इनके म्यूल खाते किसने और कैसे खुलवाए? इसका पता नहीं चल पाया है।

महादेवबुक से रायपुर के सटोरियों का लिंक

रायपुर में महादेवबुक सट्टा से जुड़ा पुराना नेटवर्क सक्रिय है। महादेवबुक से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन, पंडरी, तेलीबांधा, खमतराई, गुढि़यारी आदि थानों में पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें शामिल कुछ आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वर्तमान में यही आरोपी वेबसाइट, ऐप का नाम बदलकर सट्टा चला रहे हैं। महादेवबुक को भी ऑपरेट कर रहे हैं।

मामले की जांच की जा रही

कबीर नगर की ऑनलाइन बैटिंग के मामले की जांच की जा रही है। म्यूल खाता संबंधी जानकारी ली जा रही है।
-स्मृतिक राजनाला, डीसीपी, क्राइम एंड साइबर, रायपुर