समाचार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बा

-रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत -तिरंगा हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढकऱ किए हस्ताक्षर

2 min read
सादुलशहर. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राएं तिरंगा रैली निकालते हुए।

सादुलशहर @ पत्रिका. केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किए गए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों के तहत जिला कलक्टर लोकबंधु व उपखण्ड अधिकारी शिवा चौधरी के निर्देशों की पालना में शनिवार को नगरपालिका की ओर से भव्य तिरंगा रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष कांता खीचड़ की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया व हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए। रैली का आगाज शहर के अम्बेडकर सर्किल से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगरपालिका भवन पहुंची, यहां रैली का समापन हुआ। शहरवासियों की ओर से रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में देशभक्ति के गीतों से ओत-प्रोत डीजे चल रहा था, जिससे पूरा शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।

हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई

महाराजा अग्रसेन चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से रैली में शामिल स्कूली विद्यार्थियों को फलाहार व रैली समापन स्थल पर अल्पाहार करवाया गया। समापन स्थल पर विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई। रैली का संचालन शारीरिक शिक्षक विपिन मोदी ने किया। रैली में तहसीलदार मुकुल टाक, नगरपालिका इओ राकेश कुमार मेहंदीरत्ता, सफाई निरीक्षक हरप्रीत कौर, सीबीइओ सुभाष झटवाल, प्रधानाचार्य नवल मदान, पार्षद संजीव खीचड़ व मनीष शर्मा, प्रबुद्ध नागरिक रामगोपाल धींगड़ा, डॉ. विजय निराणियां, नोहित गर्ग, मनोज मोदी, अमन मक्कड़, गुरतेज सिंह रामगढिय़ा, हेमंत सोनी, सुरेन्द्र जलंधरा, डॉ. अजय नायक, मोहित चुघ, सतनाम बाजीगर, गुग्गु सिंह बराड़, विकास बजाज सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व विद्यार्थी शामिल हुए। दूसरी ओर नगरपालिका में हस्ताक्षर अभियान के तहत नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र सहू, पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र अग्रवाल, पालिका कार्मिक बिमला देवी, राजेन्द्र खीचड़, सुनील वर्मा, चेतन समरसोत, राकेश कुमार, दीपक कुमार, किरन शर्मा, तनवी शर्मा व ममता सहित अनेक नगरवासियों ने हस्ताक्षर किए व हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।


Updated on:
10 Aug 2024 06:14 pm
Published on:
10 Aug 2024 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर