भीलवाड़ा

पटेल नगर में सीज दो अवैध प्लास्टिक फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन कांटे

भीलवाड़ा. शहर के पटेल नगर क्षेत्र में संचालित अवैध प्लास्टिक फैक्ट्रियों के मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुशंसा पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए हैं। साथ ही डीजी सेट को भी सीज […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
Two illegal plastic factories in Patel Nagar have their electricity connections cut.

भीलवाड़ा. शहर के पटेल नगर क्षेत्र में संचालित अवैध प्लास्टिक फैक्ट्रियों के मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुशंसा पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए हैं। साथ ही डीजी सेट को भी सीज कर दिया है।

क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के आठ दिसंबर के अंक में सिंगल यूज प्लास्टिक: अब सप्लाई पॉइंट्स पर होगी सीधी कार्रवाई शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। इसके तहत 12 फरवरी को पटेलनगर के एक मकान में चोरी-छिपे प्रतिबंधित प्लास्टिक कोटेड सामग्री बनाए जाने पर आरडी एंटरप्राइजेज तथा कविता शर्मा के नाम से संचालित एक अन्य फैक्ट्री सीज की थी। इस मामले में पत्रिका ने रिहायशी इलाके में चल रहा था 'जहर' का कारोबार: पटेलनगर में 2 फैक्ट्रियां सीज शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। इस मामले में मंडल ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनो फैक्ट्रियों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। सीज की गई दोनो स्थानों पर छोटी-बड़ी कुल 12 मशीनें लगी हुई हैं। इन मशीनों के माध्यम से प्रतिबंधित चाय के कप का निर्माण किया जा रहा था। इनमें प्रतिदिन 7 लाख से अधिक चाय के कप का निर्माण हो रहा था। दोनों फैक्ट्रियों की 12 मशीनों और 1500 किलो तैयार व कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया गया।

Updated on:
19 Feb 2026 09:07 am
Published on:
19 Feb 2026 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर