19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुदरत की मार: भीलवाड़ा में ओलावृष्टि और बारिश ने तोड़ी किसान की कमर, ‘काले सोने’ पर सबसे बड़ा संकट

मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर जिले के अन्नदाता की नींद उड़ा दी है। मंगलवार रात की बूंदाबांदी के बाद बुधवार शाम को अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में तबाही मचा दी। इस आकाशीय आफत का सबसे गहरा जख्म अफीम की खेती करने वाले किसानों को लगा है। अफीम (काला […]

2 min read
Google source verification
Nature's wrath: Hailstorm and rain in Bhilwara wreak havoc on farmers, posing the biggest threat to 'black gold'

Nature's wrath: Hailstorm and rain in Bhilwara wreak havoc on farmers, posing the biggest threat to 'black gold'

  • बेमौसम बरसात: खेतों में कटी पड़ी सरसों भीगी, गेहूं-चना गनीमत से सुरक्षित
  • कृषि विभाग करेगा नुकसान का आकलन

मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर जिले के अन्नदाता की नींद उड़ा दी है। मंगलवार रात की बूंदाबांदी के बाद बुधवार शाम को अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में तबाही मचा दी। इस आकाशीय आफत का सबसे गहरा जख्म अफीम की खेती करने वाले किसानों को लगा है। अफीम (काला सोना) की फसल को सर्वाधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। बुधवार शाम को आसमान में गड़गड़ाहट के साथ गिरे ओलों ने पकने की कगार पर खड़ी और कटी हुई फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। जिले के कई इलाकों में खेतों में सफेद चादर बिछ गई।

सरसों: मुंह तक आया निवाला छीना

किसानों के लिए यह दोहरी मार है। जिले के अधिकांश खेतों में सरसों की फसल कट चुकी है, लेकिन थ्रेशिंग के इंतजार में फसल अभी भी खुले आसमान के नीचे खेतों में पड़ी है। बारिश से कटी हुई सरसों के भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने और दाना काला पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। जिन किसानों की फसल अभी खड़ी थी, ओलों से उनकी फलियां झड़ गई हैं।

राहत: गेहूं और चने पर असर कम

गनीमत यह रही कि गेहूं और चने की फसल को इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों फसलों में अभी मजबूती है। इससे वे बारिश की मार झेल गईं।

अधिकारी बोले: आज शाम तक साफ होगी तस्वीर

कृषि विभाग के उपनिदेशक वीके. जैन ने बताया कि मंगलवार रात को हुई बारिश से नुकसान की कोई विशेष शिकायत नहीं मिली थी। बुधवार शाम को गर्जना के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक पता गुरुवार शाम तक चल पाएगा। विभाग ने नुकसान के आकलन की तैयारी शुरू कर दी है। सरसों में नुकसान की आशंका है, सर्वे के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

फसल वार: कहां कितना असर

फसल स्थिति और प्रभाव

  • अफीम सर्वाधिक नुकसान: डोडे फूटने और पौधा टूटने से भारी क्षति।
  • सरसों मध्यम नुकसान: खेतों में कटी पड़ी फसल भीगी, दाना खराब होने का डर।
  • गेहूं/चना सुरक्षित: अभी तक बड़े नुकसान की सूचना नहीं।