रूसी दूतावास नई दिल्ली. रूस ने स्वतंत्रता सेनानी एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सम्मान में बुधवार को यहां अपने दूतावास में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले समारोह का हिस्सा था। बीजू जनता […]
रूसी दूतावास
नई दिल्ली. रूस ने स्वतंत्रता सेनानी एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सम्मान में बुधवार को यहां अपने दूतावास में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले समारोह का हिस्सा था। बीजू जनता दल के प्रमुख एवं बीजू पटनायक के छोटे पुत्र नवीन पटनायक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्टेलिनग्राद ऑपरेशन में बीजू पटनायक के योगदान को याद करने के लिए रूसी दूतावास का धन्यवाद।