उज्जैन | लायंस इंटरनेशनल के रीजन-1 की भव्य कॉन्फ्रेंस ‘सहर्स’ (उत्कर्ष) सफलता के नए सोपान तय करते हुए संपन्न हुई। इस आयोजन में जहाँ सेवा की नई इबारत लिखने वाले 23 क्लबों को सराहा गया, वहीं शहर की विभिन्न विभूतियों को ‘उज्जैन रत्न’ से नवाजा गया। कालिदास के प्रसंगों से उज्जयिनी की महत्ता का वर्णन […]
उज्जैन | लायंस इंटरनेशनल के रीजन-1 की भव्य कॉन्फ्रेंस 'सहर्स' (उत्कर्ष) सफलता के नए सोपान तय करते हुए संपन्न हुई। इस आयोजन में जहाँ सेवा की नई इबारत लिखने वाले 23 क्लबों को सराहा गया, वहीं शहर की विभिन्न विभूतियों को 'उज्जैन रत्न' से नवाजा गया।
डिस्ट्रिक्ट P.R.O. दीपक राजवानी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता, लायंस इंटरनेशनल के एरिया लीडर लायन एमजेएफ श्रवण कुमार ने अपने संबोधन से समां बांध दिया। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों में श्रेष्ठ महाकवि कालिदास की रचनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे उज्जयिनी की प्राचीन परंपरा सेवा और परोपकार से जुड़ी है। उनके बौद्धिक उद्बोधन को लायन सदस्यों ने खड़े होकर सराहा।
इस कॉन्फ्रेंस का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण शहर के 9 रत्नों का सम्मान समारोह रहा। इन रत्नों का चयन उनके द्वारा समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया। इसके अतिरिक्त:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एमजेएफ प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित रहे। साथ ही गेट एरिया लीडर लायन एमजेएफ कुलभूषण मित्तल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय और अस्वस्थता के बावजूद द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पंकज मारु की उपस्थिति ने सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह की शुरुआत लियो यश वर्मा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम' से हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन संजय ज्ञानी ने किया। स्वागत भाषण एमजेएफ संजय मित्तल ने दिया और आभार लायन एमजेएफ एस.पी. पेंचारिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लायन शैलेन्द्र रावल, डॉ. गौतम शर्मा, धर्मेन्द्र सर्राफ और नरेन्द्र खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में लायन साथी मौजूद थे।