समाचार

दिल्ली से बस में झुंझुनूं जिले में तीन युवक क्यों लाए थे एक करोड़ 54 लाख, पढें पूरी कहानी

यूपी नम्बरों की बस में दिल्ली से नकदी लाते तीन युवकों को पुलिस की स्पेशल टीम व एफएस टीम ने मंगलवार को दस्तयाब किया है। टीम ने इनके पास से एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपए जब्त किए हैं। राजस्थान के झुंझनूं जिले के एसपी राजर्षि राज वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि […]

2 min read
Apr 03, 2024

यूपी नम्बरों की बस में दिल्ली से नकदी लाते तीन युवकों को पुलिस की स्पेशल टीम व एफएस टीम ने मंगलवार को दस्तयाब किया है। टीम ने इनके पास से एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपए जब्त किए हैं। राजस्थान के झुंझनूं जिले के एसपी राजर्षि राज वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना में पुलिस की टीमें सक्रिय होकर कार्य कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि एक बस में बड़ी मात्रा में नकदी आ रही है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में पिलानी चौराहे पर यूपी नम्बरों की एक बस की जांच की गई। बस में बैठे तीन संदिग्ध युवकों के सामान की जांच की तो उनमें एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपए मिले।

एक झुंझुनूं का, दो सीकर के

जिनको जब्त कर मोहम्मद जावेद (37) निवासी वार्ड नम्बर पंद्रह बकरा मंडी सीकर शहर, मोहम्मद मंजूर (33) निवासी वार्ड नौ काली हवेली के पास झुंझुनूं तथा मोहम्मद आसिफ (32) निवासी वार्ड 62 अलीमा मस्जिद के पास सीकर को दस्तयाब कर लिया। तीनों युवकों के पास जो नोट मिले हैं, उनके अ​धिकतर पांच पांच सौ रुपए हैं। यह नोट वे चार पिट्ठू बैग में भरकर ला रहे थे।

इनकम टैक्स विभाग भी करेगा जांच

एसपी ने बताया कि रुपयों को लेकर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक बार बकरे खरीदने की बात कही, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। अब इनकी जांच अलग से इनकम टैक्स विभाग भी करेगा। यह कार्रवाई एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन व आरपीएस विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। टीम में चिड़ावा थानाधिकारी विनोद सामरिया, कार्यपालक मजिस्ट्रेट दिनेश घासोलिया, डीएसटी टीम के एएसआई पवन कुमार, शेरसिंह फोगाट व अन्य शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना में आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। उनका मकसद चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक करवाना है।

Also Read
View All

अगली खबर