समाचार

तटीय आंध्र प्रदेश के दक्षिणी इलाकों और रायलसीमा क्षेत्र में चल रहीं हवाएं

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमज़ोर पड़ाअमरावती (आंध्र प्रदेश) . बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक कम दबाव का यह क्षेत्र समुद्र के औसत स्तर से 0.9 किलोमिटर ऊपर तक था। कम दबाव के […]

less than 1 minute read
Feb 01, 2025

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमज़ोर पड़ा
अमरावती (आंध्र प्रदेश) .
बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक कम दबाव का यह क्षेत्र समुद्र के औसत स्तर से 0.9 किलोमिटर ऊपर तक था। कम दबाव के कारण तटीय आंध्र प्रदेश के दक्षिणी इलाकों और रायलसीमा क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। वहीं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्र और रायलसीमा में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्र और यनम तथा रायलसीमा में अगले 48 घंटों में कोहरा छाया रह सकता है।
रायलसीमा में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस उपर रह सकता है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले सात दिनों में तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में दो से सात फरवरी के दौरान शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश के जंगमहेश्वरपुरम में शुक्रवार देर रात का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on:
01 Feb 2025 06:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर