समाचार

घरों की दहलीज पर रखे पीले चावल, दिया मतदान का आमंत्रण

लोकतंत्र के उत्सव में अधिकाधिक सहभागिता के लिए जिला प्रशासन व स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यालय से लेकर गांव-ढाणी तक क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार हर घर की देहरी तक पीले अक्षत रखकर शुक्रवार को मतदान करने आने का आमंत्रण दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2024, 12:19 PM IST
invitaton for vote
बांसवाड़ा के आनंदपुरी क्षेत्र के छाजा गांव में घर की दहलीज पर पीले चावल रखकर मतदान के लिए न्यौता देती स्कूली बालिका।

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर विभिन्न राजकीय विभागों द्वारा स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्र्रम के तहत घर-घर पीले चावल दिए गए। शहर के विभिन्न मोहल्लों, गलियों एवं मुख्य मार्गों से सटे घरों में स्कूली बच्चों की टोलियों और उधर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ संकाय सदस्यों पर दस्तक दी और यूथ चला बूथ कार्यक्रम के तहत पीले चावल बांटे। उधर, जिले के ग्रामीण इलाकों में सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ राजीविका एवं महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न समूहों ने मतदाताओं को न्यौते दिए। बागीदौरा क्षेत्र में उपखंड अधिकारी और स्कूली बच्चों ने पीले चावल देकर हर हाल में बुजुर्गों-वयस्कों से मतदान करने का आग्रह किया। इसके अलावा जिले की सभी पंचायत समितियों, पंचायतों में भी घर-घर पीले चावल देकर मतदान के लिए नोतरा दिया गया।

बाइक रैली से गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेश

शहर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के नेतृत्व में रैली टीएडी भवन से शुरू होकर एमजी सर्किल, पाला रोड, कुशलबाग मैदान, पुराना बस स्टैंड, पीपली चौक, आजाद चौक से नई आबादी कोतवाली रोड, मोहन कॉलोनी से होते हुए एमजी सर्किल से वापस कलक्टरी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में अधिकारी एवं कार्मिक बाइक एवं दुपहिया वाहनों पर मतदाता जागरूकता गीतों के साथ 26 अप्रेल को मतदान अवश्य करने का संदेश प्रसारित करते हुए बढ़े। इस दौरान एडीएम अभिषेक गोयल, स्वीप के प्रभारी एवं सीईओ जिला परिषद वृद्धिचन्द गर्ग, सीडीईओ शंभुलाल नायक, रेखा रोत, टीएडी की वार्डन रेखा कंसारा, स्काउट गाइड के सीओ दीपेश शर्मा, स्वीप के सहायक प्रभारी प्रितेश अधिकारी सहित अधिकारी- कार्मिक उपस्थित थे।

Updated on:
25 Apr 2024, 12:19 PM IST
Published on: